जब NEET UG री-एग्जाम ने बदली तस्वीर, 44 छात्र टॉपर्स लिस्ट से हुए थे बाहर

Updated:
विज्ञापन
NEET UG 2026 Re Exam

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

NEET UG 2026 Re Exam: नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक को लेकर देशभर में चर्चा हो रही है तो लोग पिछले साल का मामला भी याद कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि 2024 का विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ था और अब नए मामले ने NTA पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. आइए साल 2024 में पेपर लीक के मामले को करीब से देखते हैं.

विज्ञापन

NEET UG 2026 Re Exam: इस साल नीट यूजी की परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद पेपर लीक और गेस पेपर का मामला सामने आया तो परीक्षा ही रद्द कर दी गई. अब दोबारा 21 जून 2026 को परीक्षा आयोजित की जाएगी. NEET UG में री-एग्जाम का रिपोर्ट अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में छात्र साल 2024 के री-एग्जाम को लेकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं.

NEET UG 2024 में घट गए थे टॉपर्स

NEET UG 2024 का रिजल्ट 4 जून को जारी हुआ तो सबसे ज्यादा चर्चा एक बात की हुई. इस बार एक साथ 67 छात्रों ने 720 में से 720 अंक हासिल कर लिए थे. मेडिकल एंट्रेंस जैसी कठिन परीक्षा में इतने सारे टॉपर्स देखकर छात्रों और अभिभावकों के बीच सवाल उठने लगे. सोशल मीडिया पर पेपर लीक, ग्रेस मार्क्स और परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर बहस तेज हो गई.

सुप्रीम कोर्ट कर पहुंचा मामला

NTA के शुरुआती रिजल्ट के मुताबिक 67 छात्रों ने AIR 1 हासिल की थी. बाद में पता चला कि इनमें 6 छात्रों को टाइम लॉस के आधार पर ग्रेस मार्क्स दिए गए थे. यही सबसे बड़ा विवाद बना. छात्रों और कोचिंग एक्सपर्ट्स ने सवाल उठाया कि आखिर एक जैसी परीक्षा में कुछ छात्रों को अतिरिक्त अंक कैसे दिए गए.

मामला इतना बढ़ा कि सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया. इसके बाद NTA को पूरे मामले पर सफाई देनी पड़ी. ग्रेस मार्क्स विवाद बढ़ने पर सुप्रीम Court के निर्देश पर 23 जून 2024 को 1,563 छात्रों के लिए री-टेस्ट कराया गया. हालांकि इनमें से सिर्फ 813 छात्र ही परीक्षा देने पहुंचे.

जब री-टेस्ट का रिजल्ट आया तो बड़ा बदलाव देखने को मिला. पहले जिन 6 छात्रों ने ग्रेस मार्क्स के सहारे 720 अंक हासिल किए थे, वे दोबारा परफेक्ट स्कोर नहीं ला सके. इसके बाद टॉपर्स की संख्या 67 से घटकर 61 रह गई.

NEET UG 2024 Revised Result Check Here

NEET UG 2024 फाइनल टॉपर्स लिस्ट

क्र.सं.छात्र का नामराज्य
1मृदुल मान्या आनंददिल्ली
2आयुष नौगरैयाउत्तर प्रदेश
3माजिन मंसूरबिहार
4प्राचिताराजस्थान
5सौरवराजस्थान
6दिव्यांशदिल्ली
7गनमय गर्गपंजाब
8अर्घ्यदीप दत्तापश्चिम बंगाल
9शुभन सेनगुप्तामहाराष्ट्र
10आर्यन यादवउत्तर प्रदेश
11पलंशा अग्रवालमहाराष्ट्र
12रजनीश पीतमिलनाडु
13श्रीनंद शार्मिलकेरल
14माने नेहा कुलदीपमहाराष्ट्र
15तैजस सिंहचंडीगढ़
16देवेश जोशीराजस्थान
17इरम काजीराजस्थान

फिजिक्स का विवादित सवाल

सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब फिजिक्स के एक विवादित प्रश्न से आया. NCERT के पुराने और नए संस्करण में अलग-अलग उत्तर होने के कारण छात्रों को अलग-अलग तरीके से अंक मिले थे. सुप्रीम कोर्ट ने IIT दिल्ली की एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट को माना और कहा कि उस सवाल का केवल एक विकल्प ही सही माना जाएगा. इसके बाद NTA ने 26 जुलाई 2024 को Re-Revised Result जारी किया.

इस फैसले के बाद जिन छात्रों ने दूसरा विकल्प चुना था, उनके 5 अंक काट दिए गए. इसका असर इतना बड़ा हुआ कि 44 छात्र टॉपर लिस्ट से बाहर हो गए. आखिरकार 61 टॉपर्स की संख्या घटकर सिर्फ 17 रह गई. फाइनल रिजल्ट में दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों के छात्रों का दबदबा देखने को मिला. मृदुल मान्या आनंद ने AIR 1 हासिल की.

यह भी पढ़ें: एग्जाम से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस, ड्रेस कोड से लेकर डॉक्यूमेंट तक जानें सब

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola