राजस्थान RAS के लिए नोटिफिकेशन जारी, 600 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 27 May 2026 3:15 PM
सांकेतिक फोटो (Canva)
RPSC RAS 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से राजस्थान एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस (RPSC RAS) के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 600 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी.
RPSC RAS 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन यानी RPSC ने RAS 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए राजस्थान स्टेट सर्विस और सबऑर्डिनेट सर्विस के कुल 607 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
RPSC RAS 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. इसी तारीख तक एग्जाम फीस भी जमा करना होगा. प्री परीक्षा की तारीख फिलहाल शेड्यूल के अनुसार रखी गई है और एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किए जाएंगे.
RPSC RAS 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट-rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
- होमपेज पर RPSC RAS 2026 Recruitment लिंक खोलें.
- OTR Registration करें या पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में अपनी जरूरी जानकारी भरें.
- फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
RPSC RAS 2026 Exam Notification Check Here
एप्लीकेशन फीस
RPSC RAS 2026 भर्ती में General, BC, OBC Creamy Layer और Other State के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 600 रुपये रखी गई है. वहीं OBC, BC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए भी फीस 400 रुपये तय की गई है. अगर कोई उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में सुधार करना चाहता है तो उसके लिए 500 रुपये का करेक्शन चार्ज देना पड़ेगा.
वैकेंसी डिटेल्स
| पद का नाम | कुल पद |
|---|---|
| राजस्थान स्टेट सर्विस एग्जाम | 192 |
| राजस्थान सबऑर्डिनेट सर्विस | 415 |
| कुल पद | 607 |
कौन कर सकता है आवेदन?
RPSC RAS परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री होना जरूरी है. यानी Arts, Science, Commerce या किसी भी विषय से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है.
यह भी पढ़ें: 1 लाख की नौकरी के लिए आज ही करें अप्लाई, विदेश मंत्रालय में Graduates के लिए सुनहरा मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










