SBI में 7150 पदों पर भर्ती, अप्लाई करने का एक और मौका, बढ़ी लास्ट डेट 

Published by : Smita Dey Updated At : 05 Jun 2026 8:20 AM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

SBI Apprentice Recruitment 2026: State Bank of India (SBI) ने अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 15 जून 2026 तक बढ़ा दी है. योग्यता, सैलरी और अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस यहां देखें.

विज्ञापन

SBI Apprentice Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  ने अप्रेंटिस के 7150 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है. 

पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 8 जून 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 जून 2026 कर दिया गया है. जिन युवाओं का फॉर्म किसी वजह से छूट गया था, उन्हें देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक से जुड़ने और काम सीखने का एक और सुनहरा मौका मिल गया है.  

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स 

कैटेगरीपदों की संख्या
UR (General)3086
OBC1672
SC1107
EWS699
ST586
कुल पद (Total)7150

SBI Apprentice Recruitment 2026 Last Date Extend Notice

योग्यता क्या होनी चाहिए? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार की उम्र कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार ओबीसी (OBC), एससी (SC), एसटी (ST) और पीडब्ल्यूडी (PWD) कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. 

SBI Apprentice Salary: कितनी मिलेगी सैलरी? 

यह कोई परमानेंट सरकारी नौकरी नहीं है, बल्कि यह 1 साल का एक ट्रेनिंग प्रोग्राम (Apprenticeship) है. इस 1 साल की ट्रेनिंग के दौरान आपको बैंक के कामकाज को बारीकी से सीखने का मौका मिलेगा और साथ ही हर महीने 15,000 का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. 

SBI Apprentice Recruitment 2026: ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? 

  • सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Careers वाले सेक्शन पर क्लिक करें.
  • वहां रEngagement of Apprentices in SBI (Advertisement No. CRPD/APPR/2026) का लिंक खोलें.
  • Apply Online पर क्लिक करें और न्यू रजिस्ट्रेशन करके अपना बेसिक डिटेल भरें.
  • इसके बाद लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: RPSC RAS के लिए आवेदन शुरू, 607 पदों पर होंगी भर्तियां

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola