1 लाख की नौकरी के लिए आज ही करें अप्लाई, विदेश मंत्रालय में Graduates के लिए सुनहरा मौका

Updated:
विज्ञापन
SSC CGL ASO Vacancy 2026

सरकारी कर्मचारी की AI जेनरेटेड तस्वीर

SSC CGL ASO Vacancy 2026: विदेश मंत्रालय में Assistant Section Officer के पद पर भर्ती निकली है. अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स SSC CGL की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.

विज्ञापन

SSC CGL ASO Vacancy 2026: ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी हो चुकी है और आप अच्छी सरकारी नौकरी का वेट कर रहे हैं तो विदेश मंत्रालय में आपके लिए सुनहरा मौका है. SSC CGL ने मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर के तहत Assistant Section Officer के पद पर भर्ती निकाली है. ग्रुप बी की इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट्स अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत चुने जाने वाले कैंडिडेट्स को अच्छी सैलरी और भत्ते और सरकारी सुविधाएं मिलेंगी.

कब से कब तक आवेदन कर सकते हैं?

इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. वहीं अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 जून 2026 है. कैंडिडेट्स SSC CGL की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें

महत्वपूर्ण गतिविधितारीख और समय
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत21 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि22 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि23 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)
एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो29 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक (रात 11:00 बजे तक)
टियर-I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की संभावित तिथिअगस्त-सितंबर 2026
टियर-II (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की संभावित तिथिदिसंबर 2026
हेल्पलाइन नंबर1800 309 3063 (टोल फ्री)

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार, रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को छूट मिलेगी. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिस देखें.

SSC CGL Official Notice: यहां देखें नोटिफिकेशन

कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर SSC CGL 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करके जरूरी जानकारी भरें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स और फोटो अपलोड करें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के तहत सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 2 Pay Level-7 के तहत 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इसी के साथ कई सारी सुविधाएं और DA, HRA जैसे भत्ते भी मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- रेल मंत्रालय में ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola