UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट आउट, यहां से करें चेक

Updated:
विज्ञापन
UP Police Constable Result 2024

UP Police Constable Result 2024

UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल का परिणाम अब जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपने परिणाम को uppbpb.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं.

विज्ञापन

UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती 2024 के परिणाम अब उपलब्ध हैं. यह सूचना उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है. यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा 23, 24, 25 और 30 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी. इस भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं. परिणाम चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

UP Police Constable Result 2024: ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
“कांस्टेबल भर्ती 2024 रिजल्ट” के लिंक पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि भरें.
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
यूपी पुलिस रिजल्ट की जांच करें.

विभिन्न वर्गों का कट ऑफ

अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 214.04644 निर्धारित किया गया है.

अनारक्षित वर्ग के लिए कटऑफ 214.04644 है, जबकि स्वतंत्रता सेनानी आश्रित श्रेणी की कटऑफ 75.96059, और महिला श्रेणी की कटऑफ 203.90879 है.

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कटऑफ 187.31758, तथा महिला वर्ग के लिए 180.23366 है.

अन्य पिछड़ा वर्ग की कटऑफ 198.99599 है, पूर्व सैनिकों के लिए कटऑफ 59.00371, और महिला श्रेणी की कटऑफ 189.39259 है.

एससी वर्ग के लिए कटऑफ 178.04955 है, जबकि महिला वर्ग के लिए 169.13167 है.

एसटी वर्ग के लिए कटऑफ 146.73835 है, और महिलाओं के लिए 136.02707 है.

चयनित उम्मीदवारों के लिए आगे क्या है

यूपी पुलिस के परिणाम घोषित होने के पश्चात, अब आपको निम्नलिखित कार्य करने होंगे:

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)

दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola