ePaper

SSC GD Constable Result 2025: SSC GD रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर! इस तारीख को होगा जारी, ऐसे करें चेक

Updated at : 09 Apr 2025 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
SSC GD Constable Result 2025

एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2025

SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 जल्द ही ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 39,481 पद भरे जाने हैं. जानिए रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारी.

विज्ञापन

SSC GD Constable Result 2025 in Hindi: जिन उम्मीदवारों ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दी है और अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है. यह परीक्षा 4 फरवरी 2025 से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 39,481 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी.

रिजल्ट जारी होने की संभावित तारीख

आयोग द्वारा रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि अप्रैल 2025 के मध्य तक रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें.

SSC GD Constable Result 2025: चयन प्रक्रिया के अगले चरण

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा. इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा. लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जबकि PET और PST केवल क्वालीफाइंग प्रकृति के होंगे.

पढ़ें: Agniveer Rally Exam 2025: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, छूट ना जाए मौका जल्द करें अप्लाई

How to Check SSC GD Constable Result 2025: रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.

दूसरे चरण में होमपेज पर ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें.

तीसरे चरण में नए पेज पर ‘कॉन्स्टेबल-जीडी’ सेक्शन में जाएं.

चौथे चरण में, उम्मीदवार ‘SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते हैं.

अंतिम चरण में, पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर खोजने के लिए ‘Ctrl+F’ का उपयोग करें और परिणाम की एक प्रति डाउनलोड करके सेव कर लें।

SSC GD कांस्टेबल भर्ती से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी या सहायता के लिए, उम्मीदवार SSC के हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Success Story: दिल्ली बॉम्बे नहीं, बिहार के इस कॉलेज से पढ़कर राधा को Microsoft में प्लेसमेंट, लाखों का पैकेज

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola