NEET UG 2024 Topper List देखें यहां, इन कैंटिडेट्स को मिला AIR 1 रैंक
Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Jun 2024 10:22 AM
neet ug 2024 topper list
neet ug 2024 topper list: नीट यूजी परीक्षा 2024 कि घोषणा कि जा चुकी है. यहां जानें एआईआर 1 पाने वाले छात्रों की सूची
NEET UG 2024 Topper List: राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) यूजी 2024 में 67 उम्मीदवारों ने अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1 हासिल की है.राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कल शाम नीट 2024 परिणाम घोषित कर दिया है और नीट यूजी 2024 टॉपर्स की सूची जारी कर दी है.इस साल 13,16,268 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि नीट 2024 में कुल उपस्थिति में 16.85 प्रतिशत की वद्धि देखी गई.
यहां जानें एआईआर 1 पाने वाले छात्रों की सूची
रैंक 1: वेद सुनीलकुमार शेंडे
रैंक 1: सैयद आरिफ़िन यूसुफ़ एम
रैंक 1: मृदुल मान्या आनंद
रैंक 1: आयुष नौगरैया
रैंक 1: माजिन मंसूर
रैंक 1: रूपायन मंडल
रैंक 1: अक्षत पंगरिया
रैंक 1: शौर्य गोयल
रैंक 1: तथागत अवतार
रैंक 1: चांद मलिक
रैंक 1: प्रचिता
रैंक 1: शैलजा एस
रैंक 1: सौरव
रैंक 1: दिव्यांश
रैंक 1: दिव्यांश
रैंक 1: गुणमय गर्ग
रैंक 1: आदर्श सिंह मोया
रैंक 1: आदित्य कुमार पांडा
रैंक 1: अर्घ्यदीप दत्ता
रैंक 1: श्रीराम पी
रैंक 1: ईशा कोठारी
रैंक 1: कस्तूरी संदीप चौधरी
रैंक 1: शशांक शर्मा
रैंक 1: शुभम सेनगुप्ता
NEET UG Result 2024 घोषित, यहां से चेक करें अपना परिणाम
14 जून को जारी होना था रिजल्ट
संशोधित नीट (NEET) इंफॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार, NEET परिणाम 14 जून, 2024 को घोषित किया जाना था. हालांकि, NTA ने आज, 4 जून, 2024 को NEET परिणाम की घोषणा की. NEET परिणाम के साथ, NTA पंजीकृत उम्मीदवारों की भाषा-वार संख्या, लिंग-वार पंजीकृत, उपस्थित और योग्य उम्मीदवारों की संख्या, पंजीकृत, उपस्थित और योग्य उम्मीदवारों की श्रेणी-वार संख्या, PwBD श्रेणी में पंजीकृत, उपस्थित और योग्य उम्मीदवारों की संख्या, राष्ट्रीयता के अनुसार पंजीकृत, उपस्थित और योग्य उम्मीदवारों की संख्या, पंजीकृत, उपस्थित और योग्य उम्मीदवारों की राज्य-वार संख्या, NEET (UG) में शीर्ष 50 उम्मीदवारों की सूची, 20 महिला टॉपर्स की सूची, 20 पुरुष टॉपर्स की सूची, 10 महिला (PwBD) टॉपर्स की सूची, 10 पुरुष (PwBD) टॉपर्स की सूची और अन्य. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही अखिल भारतीय रैंक धारकों के नाम, अंकों की घोषणा करेगी.
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं.
होमपेज पर, “स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करें
लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें.
आपका NEET UG परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










