MUIT में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन शुरू, UG, PG और डिप्लोमा में ऐसे मिलेगा दाखिला

Published by :Ravi Mallick
Published at :26 Apr 2026 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
MUIT Admissions

सांकेतिक फोटो (Canva)

MUIT Admissions Online Form 2026: महार्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी MUIT ने लखनऊ और नोएडा कैंपस के लिए UG, PG और डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो छात्र 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद आगे की पढ़ाई के लिए अच्छा विकल्प तलाश रहे हैं, उनके लिए यह शानदार मौका है.

विज्ञापन

MUIT Admissions Online Form 2026: महार्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी MUIT की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 2026 सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- maharishiuniversity.ac.in पर जाना होगा. आवेदन करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें.

MUIT Admissions Online Form 2026: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले MUIT की ऑफिशियल वेबसाइट maharishiuniversity.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Admissions 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब New Registration पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें.
  • अब UG, PG या Diploma कोर्स का चयन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.

MUIT Admission 2026 Application Form

एप्लीकेशन फीस

MUIT Admissions 2026 के लिए आवेदन फीस सभी वर्गों के लिए 500 रुपये तय किया गया है. General, OBC, EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये आवेदन फीस है. फीस का भुगतान Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS, Cash Card या Mobile Wallet के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है.

ऐसे होगा चयन

MUIT में एडमिशन के लिए चयन प्रक्रिया कोर्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. कुछ कोर्स में Entrance Test लिया जाएगा, जबकि कुछ में Merit Based Selection होगा.

इसके बाद Counselling की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और फिर Final Admission दिया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा कोर्स की पात्रता और चयन प्रक्रिया पहले ही अच्छी तरह जांच लेनी चाहिए.

एग्जाम डेट जल्द

MUIT एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2026 तय की गई है. वहीं ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 जुलाई 2026 रखी गई है. यूनिवर्सिटी की ओर से एंट्रेंस एग्जाम की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. परीक्षा तिथि जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: UPTET 2026 के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola