जम्मू कश्मीर बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, jkbose.nic.in पर करें चेक

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
JKBOSE 12th Result 2026: जम्मू कश्मीर बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) की तरफ से इंटर का रिजल्ट जारी हो गया है. बोर्ड की ओर से समर जोन यानी जम्मू डिवीजन का रिजल्ट जारी हो गया है.
JKBOSE 12th Result 2026: जम्मू कश्मीर बोर्ड के 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ गई है. जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने इंटरमीडिएट यानी 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. फिलहाल समर जोन यानी जम्मू डिवीजन का रिजल्ट घोषित किया गया है. जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, अब वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
JKBOSE 12th Result 2026 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले JKBOSE Official Website पर जाएं.
- होम पेज पर “JKBOSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
JKBOSE 12th Result 2026 Check Marksheet Here
अगर किसी छात्र को अपने नंबर पर शक है तो वह री-इवैल्यूएशन के लिए भी आवेदन कर सकता है. बोर्ड जल्द ही इसके लिए प्रक्रिया शुरू करेगा. बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिव किया जाएगा.
पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी
JKBOSE के नियम के अनुसार 12वीं कक्षा पास करने के लिए हर छात्र को हर अनिवार्य विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरूरी हैं. इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के नंबर शामिल होते हैं. अगर कोई छात्र एक या दो विषय में पास नहीं हो पाया है तो घबराने की जरूरत नहीं है. बोर्ड जल्द ही सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा, जिससे छात्र अपना साल बचा सकते हैं.
रिजल्ट के बाद क्या करें?
12वीं का रिजल्ट हर छात्र के करियर का एक अहम मोड़ होता है. अब जो छात्र पास हो गए हैं, वे अपनी पसंद की स्ट्रीम के हिसाब से आगे की पढ़ाई के लिए कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं. साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स, जो भी स्ट्रीम हो, उसी के अनुसार ग्रेजुएशन के ऑप्शन खुल जाते हैं.
यह भी पढ़ें: कल आएगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




