सीएस प्रोफेशनल दिसंबर रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक 

Updated:
विज्ञापन
सीएस प्रोफेशनल दिसंबर रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक 

ICSI CS December 2025 Result: आईसीएसआई ने CS प्रोफेशनल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. वहीं CS एग्जीक्यूटिव के नतीजे आज दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे. आइए, जानते हैं रिजल्ट कहां और कैसे देखें.

विज्ञापन

ICSI CS December 2025 Result: द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने दिसंबर 2025 सेशन के लिए CS प्रोफेशनल परीक्षा का रिजल्ट आज यानी कि 25 फरवरी को जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

CS एग्जीक्यूटिव परीक्षा का रिजल्ट 2 बजे होगा जारी

वहीं, CS एग्जीक्यूटिव परीक्षा का रिजल्ट दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा. CS प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2022) और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022) की परीक्षाएं दिसंबर 2025 में आयोजित की गई थीं.

ICSI CS Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
  • होमपेज पर CS दिसंबर 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

अगले सेशन की परीक्षा कब होगी?

प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का रिजल्ट जारी होने के साथ ही अगले सेशन की परीक्षा तिथियों की भी घोषणा कर दी गई है. प्रोफेशनल एवं एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022) की परीक्षाएं 1 जून से 6 जून 2026 तक आयोजित की जाएंगी. इन परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें- आईआईटी JAM की प्रोविजनल आंसर की जारी, जानिए कब तक आएगा रिजल्ट 

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola