आईआईटी JAM की प्रोविजनल आंसर की जारी, जानिए कब तक आएगा रिजल्ट 

Updated:
विज्ञापन
आईआईटी JAM की प्रोविजनल आंसर की जारी, जानिए कब तक आएगा रिजल्ट 

IIT JAM 2026 Answer Key: IIT JAM 2026 Provisional Answer Key: IIT JAM 2026 का आयोजन 15 फरवरी 2026 को किया गया था. वहीं अब प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है. जानिए रिजल्ट कब तक आएगा.

विज्ञापन

IIT JAM 2026 Answer Key: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Bombay) ने ज्वॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स यानी IIT JAM 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें एनरोलमेंट आईडी/ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा.

आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट

अगर किसी कैंडिडेट्स को आंसर पर आपत्ति है तो वो उसका मिलान करके ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं. ऑब्जेक्शन तय समय के अंदर ही होगा. आपत्ति दर्ज करने की लास्ट डेट 27 फरवरी 2026 रात 11:59 बजे तक है. इन आपत्तियों पर विचार करने के बाद, फाइनल आंसर की जारी की जाएगी.

परीक्षा कब हुई थी?

IIT JAM 2026 का आयोजन 15 फरवरी 2026 को किया गया था. यह परीक्षा IITs, IISc, NITs और अन्य प्रमुख संस्थानों में MSc, जॉइंट MSc-PhD और MSc-MTech जैसे पोस्टग्रेजुएट साइंस प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.

कैसे डाउनलोड करें IIT JAM आंसर की?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आंसर की डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर PDF खुल जाएगी.
  • इसे डाउनलोड करके फ्यूचर के लिए सेव कर लें.

आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

जो उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की से संतुष्ट नहीं हैं, वे JOAPS पोर्टल पर लॉग इन कर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • पोर्टल पर लॉगिन करें.
  • जिस सवाल पर आपत्ति है, उस प्रश्न को चुनें.
  • ठोस तर्क और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • शुल्क का भुगतान करें.

रिवाइज्ड आंसर की फाइनल होगी और उसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. फाइनल आंसरी जारी होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्ट के साथ कैंडिडेट्स के लिए ऑल इंडिया रैंक (AIR) भी जारी किया जाएगा.

आईआईटी जैम से कहां मिलेगा एडमिशन?

IIT JAM नेशनल लेवल की प्रवेश परीक्षा है. इस परीक्षा के जरिए साइंस के स्टूडेंट्स को IITs, IISc, NITs और अन्य संस्थानों में MSc, PhD जैसे कोर्स में एडमिशन मिलता है. इस परीक्षा के जरिए उच्च शिक्षा और रिसर्च में जाने का मौका मिलता है.

यह भी पढ़ें- Google-Microsoft में जॉब के चांस! क्यों IIIT पुणे है स्टूडेंट्स की पहली पसंद

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola