ICAI CA Final Result Out: सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Updated:
विज्ञापन
ICAI CA Final Result Out

ICAI CA Final Result Out

ICAI CA Final Result Out: सीए फाइनल परीक्षा नवंबर का परिणाम जारी हो चुका है, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

ICAI CA Final Result Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानि आईसीएआई ने आज सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. आज सुबह एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया था जिसमें यह जानकारी दी गई थी कि आज देर शाम तक सीए फाइनल का परिणाम जारी कर दिया जाएगा. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से icai.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.

कैसे चेक करें ICAI CA Final Result?

1. सबसे पहले icai.nic.in/caresult की वेबसाइट पर जाएं.
2. होमस्क्रीन पर आपको रिजल्ट का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
3. आपके स्क्रीन पर एक नया टैब खुलेग, उसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सहित अन्य डिटेल्स भरें.
4. सबमिट पर क्लिक करें.
5. आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.

ICAI CA की परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक चाहिए?

सीए फाइनल की परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कुल मिलाकर 50 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने की आवश्यकता है, और इसके साथ ही प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए.

कब हुई थी ICAI CA की परीक्षा?

सीए फाइनल की परीक्षा 3 से 14 नवंबर तक आयोजित की गई थी. ग्रुप 1 की परीक्षाएं 3,5 और 7 नवंबर को हुई थी और ग्रुप 2 की परीक्षा 9,11 और 14 नवंबर को हुई थी.

ICAI CA मई की परीक्षा में कितने बच्चे पास हुए थे?

ICAI CA मई की परीक्षा में 27.35% उम्मीदवास पास हुए थे जिसमें ग्रुप 1 से केवल 19.88% उम्मीदवार सफल हुए थे और ग्रुप 2 से 36.35%.

रिजल्ट के साथ टाॅपर लिस्ट जारी

रिजल्ट के साथ ही आईसीएआई ने टॉपर लिस्ट भी जारी कर दिया है जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

पिछले साल किसने किया था टॉप?

पिछले साल सीए की परीक्षा में दिल्ली के रहने वाले शिवम मिश्रा ने 83.33% और कुल 500 अंक प्राप्त कर पूरे देश में टॉप किया था, वहीं 480 अंकों के साथ दिल्ली वर्षा अरोड़ा दूसरे स्थान पर थी और तीसरे स्थान पर मुंबई के किरण मनराल और गिलमन सलीम अंसारी ने अपनी जगह बनाई थी.

परीक्षा के परिणामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में बिना किसी परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 75000 मिलेगा वेतन

Also Read: Success Story: पिता चलाते हैं ढाबा, बेटा सीडीएस पास कर बना लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

1. सबसे पहले icai.nic.in/caresult की वेबसाइट पर जाएं.
2. होमस्क्रीन पर आपको रिजल्ट का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
3. आपके स्क्रीन पर एक नया टैब खुलेग, उसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सहित अन्य डिटेल्स भरें.
4. सबमिट पर क्लिक करें.
5. आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.