CSIR UGC NET 2025 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें

Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Aug 2025 9:08 PM

विज्ञापन

CSIR UGC NET 2025 Final Answer Key OUT

CSIR UGC NET 2025 Answer Key OUT: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की गई. परीक्षार्थी आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

CSIR UGC NET 2025 Answer Key OUT: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा (CSIR UGC NET 2025) की फाइनल आंसर की जारी की गई. परीक्षार्थी आंसर की को आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. फाइनल आंसर की जारी होने के साथ ही अब रिजल्ट की राह भी साफ हो गई है.

CSIR UGC NET 2025 ऐसे करें फाइनल आंसर की चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं.
  • होम पेज पर “Final Answer Key CSIR UGC NET 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर आपकी फाइनल आंसर की PDF खुल जाएगी.
  • इसे ध्यान से देखें और चाहें तो डाउनलोड कर प्रिंटआउट भी ले लें.

CSIR UGC NET 2025 June Session Final Answer Key Direct Link: Check Here

CSIR UGC NET की परीक्षा देशभर के विज्ञान और शोध क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए बेहद अहम होती है. यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप और लेक्चरशिप के लिए योग्यता तय करती है. परीक्षा के बाद पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है. उस पर आपत्तियां लेने के बाद विशेषज्ञों की समिति उनका विश्लेषण करती है. इसके बाद जो आंसर सही पाए जाते हैं, उन्हें शामिल कर फाइनल आंसर की तैयार होती है. यही आंसर की रिजल्ट की घोषणा का आधार बनती है.

CSIR UGC NET 2025 Result जल्द होगा जारी

फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर रिजल्ट पर है. माना जा रहा है कि NTA जल्द ही CSIR UGC NET 2025 का रिजल्ट भी घोषित कर देगा. रिजल्ट में उम्मीदवारों को उनके स्कोर और रैंक की जानकारी दी जाएगी. इस आधार पर ही उन्हें JRF या लेक्चरशिप के लिए योग्य माना जाएगा. जिन छात्रों का स्कोर कट-ऑफ से ऊपर होगा उन्हें अगले चरणों में फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: CGBSE Supplementary Result 2025 OUT: सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, ऐसे करें Check

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola