ePaper

जल्द जारी होगी CTET प्रोविजनल आंसर-की, ऐसे करें चेक

Updated at : 24 Feb 2026 10:22 AM (IST)
विज्ञापन
CTET Answer key 2026

CTET Answer key 2026 (Official Website)

CTET Answer key 2026: सीटीईटी एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स के लिए आंसर की और रिस्पॉन्स शीट बहुत जरूरी होता है. इससे अपने परफॉर्मेंस का सही पता चलता है. CBSE जल्द ही जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट. जानें कैसे आंसर की चेक करना है.

विज्ञापन

CTET Answer key 2026: CTET एग्जाम देने वाले लाखों कैंडिडेट्स के लिए अब सबसे अहम इंतजार आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट का है. एग्जाम खत्म होने के बाद कैंडिडेट्स अपने परफॉर्मेंस चेक करने के लिए ऑफिशियल  आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने CTET की प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जा सकती है.

आंसर-की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपने आंसर का मिलान कर सकेंगे. सीटीईटी 2026 एग्जाम 7 और 8 फरवरी 2026 को दो शिफ्ट में ऑफलाइन मोड में किया गया था. इसमें पेपर I (क्लास 1-5) और पेपर II (क्लास 6 से 8) शामिल थे. 

CTET Answer key 2026 ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर CTET Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगा. 
  • लास्ट में उस PDF को डाउनलोड कर लें. 

आंसर की और रिस्पॉन्स शीट क्यों है जरूरी ? 

CTET Answer key 2026 और रिस्पॉन्स शीट कैंडिडेट्स के लिए बहुत इम्पॉर्टेंट होती है. इसके जरिए कैंडिडेट्स अपने परफॉर्मेंस का सही अंदाजा कर सकते हैं. इसके मुख्य कारण है- 

 अपने आंसरो की जांच

रिस्पॉन्स शीट में कैंडिडेट्स द्वारा सिलेक्ट किए गए सभी आंसर दर्ज होते हैं. आंसर-की से मिलान करके आप देख सकते हैं कि कौन-से सवाल सही हैं और कहां गलती हुई है. 

 स्कोर एस्टीमेट

आंसर-की के आधार पर स्टूडेंट्स अपने एक्सपेक्टेड मार्क्स का अनुमान लगा सकते हैं, जिससे रिजल्ट से पहले ही तैयारी की दिशा तय की जा सके. 

ऑब्जेक्शन करने का मौका

अगर किसी क्वेश्चन या आंसर में गलती लगती है, तो कैंडिडेट्स निर्धारित फीस के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. 

फ्यूचर की तैयारी में मदद

गलतियों का एनलिसिस करके कैंडिडेट्स आगे की परीक्षाओं या अगली CTET के लिए बेहतर स्ट्रेटेजी बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 911 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, आज से करें ऑनलाइन अप्लाई

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola