जेईई मेन पेपर 2 का रिजल्ट जारी, देखें Toppers लिस्ट

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 25 Feb 2026 8:32 AM

विज्ञापन

JEE Main Paper 2 Result 2026

JEE Main Paper 2 Result 2026: जेईई मेन बीआर्क और बी प्लानिंग परीक्षा 29 जनवरी 206 को हुई थी. रिजल्ट का इंतजार करने वाले स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर है. NTA ने स्कोरकार्ड जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स इसे नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से देख सकते हैं.

विज्ञापन

JEE Main Paper 2 Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 के पेपर 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. यह रिजल्ट उन कैंडिडेट्स के लिए है जिन्होंने बीआर्क और बी प्लानिंग के लिए परीक्षा दी थी. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स jeemain.nta.nic.in पर जाएं.

जेईई मेन 2026 पेपर 2 टॉपर्स (बीआर्क)

  • सूर्यथेजस एस
  • सुशीलनारायण एस
  • साराह शकील अख्तर बोहारी
  • टेलुरी श्रेयस रेड्डी
  • आर्यन मदन

जेईई मेन 2026 पेपर 2 (बीप्लानिंग)

  • अर्णव शुक्ला
  • नागदेव एमजी
  • गौरीशंकर
  • परमार मृगणश हरिश्चंद्र
  • कुंभा जीवन साईं राम

इन डिटेल्स की मदद से चेक करें JEE Main Paper 2 का स्कोर

परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (जैसे कि एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ) का इस्तेमाल करके अपना एनटीए स्कोर चेक कर सकते हैं.

JEE Main Paper 2 का रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर JEE Main 2026 Paper 2 Result लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा.
  • इसे सेव कर लें और प्रिंटआउट निकाल लें.

कब हुई थी परीक्षा?

जेईई मेन पेपर 2 का आयोजन देश के विभिन्न शहरों में 29 जनवरी को करीब 13 भाषाओं में सफलतापूर्वक किया गया था. बी आर्क और बी प्लानिंग के लिए परीक्षा एक ही शिफ्ट में हुई थी. वहीं अब दोनों पेपर के लिए एक साथ परिणाम जारी किया गया है.

कितने कैंडिडेट्स हुए थे शामिल?


जेईई मेन पेपर 2 का आयोजन B.Arch./B.planning कोर्स में एडमिशन के लिए किया जाता है. इस साल बीआर्क के लिए करीब 64,786 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिसमें से 45,452 कैंडिडेट्स ही परीक्षा में शामिल हुए. वहीं बी प्लानिंग के लिए 32,366 कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था, जिसमें से केवल 21,067 कैंडिडेट्स ही परीक्षा में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- छात्रों के लिए बड़ी राहत! UPSC ने बढ़ाई लास्ट डेट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola