CLAT PG 2025 Revised Result OUT: दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद संशोधित नतीजे जारी, जानें क्या रहा पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
CLAT 2026

CLAT 2026

CLAT PG Revised Result OUT: CLAT PG 2025 को लेकर अब स्थिति साफ हो गई है. संशोधित नतीजे जारी हो चुके हैं और जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें.

विज्ञापन

CLAT PG Revised Result OUT: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट पीजी (CLAT PG 2025) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कंसोर्टियम ने CLAT PG 2025 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है. अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in/clat-2025 पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

अब कब शुरू होगी काउंसलिंग?

कंसोर्टियम जल्द ही एलएलएम (LLM) एडमिशन के लिए CLAT PG 2025 काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा करेगा. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में योग्य घोषित हुए हैं, वे ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे और कॉलेज की प्राथमिकता भर सकेंगे.

क्यों रुकी थी काउंसलिंग?

दरअसल, CLAT PG 2025 के रिजल्ट और आंसर की में गड़बड़ियों के चलते यह मामला कोर्ट तक पहुंचा. पहले याचिकाकर्ताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन मामला बाद में सुप्रीम कोर्ट तक गया. सुप्रीम कोर्ट ने यह केस वापस दिल्ली हाईकोर्ट को भेजा और उसे सुनवाई करने का आदेश दिया.

हाईकोर्ट ने क्या कहा?

दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में न्यायमूर्ति जी. रघुराम (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता वाली समिति के सामने मुद्दों को उठाने की सलाह दी. साथ ही, कोर्ट ने कुछ अहम सवालों पर भी फैसला सुनाया:

  • प्रश्न संख्या 56 को हटा दिया गया क्योंकि इसमें चारों विकल्पों में असंगति थी.
  • प्रश्न संख्या 21 पर विवाद था कि कौन-सा विकल्प सही है. कोर्ट ने कहा कि उत्तर ‘C’ सही है क्योंकि यह ‘industry’ की परिभाषा को सही ढंग से दर्शाता है.
  • प्रश्न संख्या 57 में कोर्ट ने कंसोर्टियम की बात मानते हुए विकल्प ‘A’ को सही ठहराया.
  • प्रश्न संख्या 98 में कोर्ट ने कहा कि सही उत्तर ‘B’ यानी Salmond है, न कि ‘A’ – Pound.

Also Read: Success Story: पिता को खोया, हौसला नहीं… चौकीदारी करते-करते CAT टॉपर बना बेटा

Also Read: Success Story: बिहार की IAS बेटी बनी एमपी की बहु, फॉरेस्ट ऑफिसर से शादी, जानें दोनों का UPSC रैंक

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola