तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक ही दिन होगा जारी, CBSE मार्कशीट के लिए स्कूल से करें संपर्क

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :08 May 2026 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
CBSE Board 12th Result 2026 Soon

बोर्ड स्टूडेंट्स (AI जेनरेटेड तस्वीर)

CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. DigiLocker, UMANG और SMS कई माध्यम से रिजल्ट चेक किया जा सकता है.

विज्ञापन

CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे ऑनलाइन माध्यम से आसानी से चेक कर सकेंगे. इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखना होगा. इसी के साथ वे DigiLocker, SMS और UMANG ऐप के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं.

कैसे चेक करें CBSE Board 12वीं रिजल्ट?

  • सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं.
  • CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ होगा जारी

CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के छात्र एक साथ अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. CBSE बोर्ड आमतौर पर सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक ही दिन जारी करता है.

मार्कशीट के लिए स्कूल से करें संपर्क

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं ओरिजिनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा. स्कूलों को बोर्ड की ओर से कुछ समय बाद ऑफिशियल डॉक्यूमेंट मिलता है.

यह भी पढ़ें- आने वाला है CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इन 5 वेबसाइट पर मिलेगी मार्कशीट

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola