राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में दीपिका ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

Published by : Ravi Mallick Updated At : 31 Mar 2026 6:10 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Rajasthan Board 12th Toppers 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से इंटर के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है. हालांकि, बोर्ड की तरफ से इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में दीपिका ने टॉप किया है

विज्ञापन

Rajasthan Board 12th Toppers 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के लिए रिदल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर चुका है. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. राजस्थान बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है.

इस साल साइंस स्ट्रीम में दीपिका ने टॉप किया है. दीपिका को कुल 99.8 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं. वहीं, कॉमर्स स्ट्रीमें नरपत टॉपर हैं, जिन्हें 99.62 प्रतिशत अंक मिले हैं. आर्ट्स स्ट्रीम में नव्या मीणा ने टॉप किया है. नव्या को भी 99.62 प्रतिशत मार्क्स ही मिले हैं.

Rajasthan Board 12th Toppers 2026: स्ट्रीम वाइज टॉपर के नाम

स्ट्रीमटॉपर का नामप्राप्त अंक (%)
साइंसदीपिका99.8%
कॉमर्सनरपत99.62%
आर्ट्सनव्या मीणा99.62%

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टॉपर्स और उनके माता-पिता को फोन करके बधाई दी. इस साल दो स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया है.

कैसा रहा Rajasthan Board 12th Commerce का रिजल्ट?

साल 2026 में कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 30,798 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 30,580 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए. रिजल्ट आने के बाद पता चला कि इस साल कुल पास प्रतिशत 93.64% रहा.

अगर लड़कों और लड़कियों की बात करें तो लड़कों का पास प्रतिशत 94.04% रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 92.82% रहा. यानी इस बार कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कों का रिजल्ट लड़कियों से थोड़ा बेहतर रहा.

RBSE 12th Commerce Pass Percentage

विवरण20252026
पंजीकृत परीक्षार्थी28,24830,798
परीक्षा में शामिल28,01030,580
प्रथम श्रेणी छात्र13,68913,976
प्रथम श्रेणी छात्रा8,3128,096
छात्रों का पास प्रतिशत98.97%94.04%
छात्राओं का पास प्रतिशत99.27%92.82%
कुल पास प्रतिशत99.07%93.64%

फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले स्टूडेंट्स की बात करें तो 13,976 लड़के और 8,096 लड़कियां प्रथम श्रेणी से पास हुई हैं. वहीं अगर साल 2025 के रिजल्ट को देखें तो उस समय कॉमर्स स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 99.07% था. उस साल 28,248 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 28,010 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे. 2025 में लड़कों का पास प्रतिशत 98.97% और लड़कियों का पास प्रतिशत 99.27% रहा था.

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट इस साल भी काफी अच्छा रहा है. साल 2026 में साइंस स्ट्रीम में कुल 2,87,068 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2,85,299 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए. इस साल साइंस का कुल पास प्रतिशत 97.52% रहा.

अगर लड़कों की बात करें तो 97.02% छात्र पास हुए हैं, जबकि लड़कियों का रिजल्ट इससे बेहतर रहा. छात्राओं का पास प्रतिशत 98.34% रहा. फर्स्ट डिवीजन से पास होने वालों में भी बड़ी संख्या रही. इस साल 1,46,644 छात्र और 98,636 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन से पास हुई हैं.

वहीं पिछले साल यानी 2025 की बात करें तो उस समय कुल 2,73,915 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 2,72,138 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे. उस साल कुल पास प्रतिशत 98.43% रहा था. 2025 में लड़कों

यह भी पढ़ें: एक क्लिक में पाएं राजस्थान बोर्ड 12वीं की मार्कशीट, यहां तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola