एक क्लिक में पाएं राजस्थान बोर्ड 12वीं की मार्कशीट, यहां तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

Updated at : 30 Mar 2026 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Board 12th Result 2026

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल यानी 31 मार्च 2026 को जारी होगा. इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ जारी होगा. छात्र पहले से रजिस्ट्रेशन करके एक क्लिक में भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी होगा. 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक साथ रिजल्ट (Rajasthan Board Result 2026) देखने पहुंचेंगे. ऐसे में हैवी ट्रैफिक की वजस से वेबसाइट क्रैश हो सकता है. इसलिए छात्र पहले से रजिस्ट्रेशन करके आसानी से अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

Rajasthan Board 12th Result on Digilocker: डिजिलॉकर पर करें रजिस्ट्रेशन

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर वेबसाइट और ऐप पर भी देखने का विकल्प मिलता है. इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं-

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- digilocker.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Class XI Result 2026 के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद Rajasthan Board of Secondary Education RBSE के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब Registration Here के ऑप्शन पर जाएं.
  • मांगी गई डिटेल्स जैसे नाम, रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर लें.
Rajasthan Board 12th Digilocker Registration Page

डिजिलॉकर पर रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स रिजल्ट जारी होने का बाद सिर्फ लॉगिन करके अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा वो Digilocker App के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

Rajasthan Board 12th Result 2026 on Digilocker Registration Here

थर्ड पार्टी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in के अलावा थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी चेक किया जा सकता है. इसके लिए indiaresults.com पर जाना होगा. इसमें सबसे पहले स्टेट सेलेक्ट करें. फिर अपनी क्लास और स्ट्रीम वाले लिंक पर जाएं. इसमें रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा. इस वेबसाइट पर भी तेजी से रिजल्ट चेक किया जा सकता है.

आ सकती राजस्थान है टॉपर्स की लिस्ट

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो सकती है. पिछले साल भी 10वीं की टॉपर्स लिस्ट नहीं आई थी लेकिन 12वीं में तीनों स्ट्रीम के लिए टॉपर्स की लिस्ट जारी हुई थी. ऐसे में इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट आ सकती है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, यहां पाएं मार्कशीट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola