स्वस्थ धरती और सतत खेती की ओर बड़ा कदम, पतंजलि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सम्मेलन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 Oct 2025 12:48 PM
Patanjali University में राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण
Patanjali University: हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘गुणवत्तापूर्ण जड़ी-बूटियों की सतत खेती’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ. यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय, नाबार्ड, पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टिट्यूट और भरुवा एग्री साइंस के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ. सम्मेलन में आचार्य बालकृष्ण ने जैविक खेती अपनाने का संदेश दिया, जबकि स्वामी रामदेव ने औषधीय जड़ी-बूटियों की आधुनिक कृषि-प्रौद्योगिकी विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया.
Patanjali University: हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के सभागार में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम भारत सरकार के आयुष मंत्रालय, पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट, आरसीएससीएनआर-1 और भरुवा एग्री साइंस के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ. इस सम्मेलन को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) का सहयोग प्राप्त था. कार्यक्रम का विषय था- “मृदा स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रबंधन द्वारा गुणवत्तापूर्ण जड़ी-बूटियों की सतत खेती”.
इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य था- स्वस्थ धरा, स्थायी कृषि और दीर्घकालिक खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना. इसका मकसद औषधीय पौधों की खेती को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाना और उसे वैश्विक स्तर पर मजबूत करना था. आज जब मिट्टी की गुणवत्ता लगातार घट रही है, तब मृदा परीक्षण और जैविक तरीकों से खेती करना समय की मांग बन चुका है.
ऑर्गेनिक खेती की ओर कदम
पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने कार्यक्रम में कहा कि हमें कृत्रिम और रासायनिक खेती से दूर होकर जैविक खेती अपनानी चाहिए. उन्होंने बताया कि प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर की जाने वाली खेती न केवल भूमि को उपजाऊ रखती है बल्कि मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होती है. उनके अनुसार, गुणवत्तापूर्ण जड़ी-बूटियों की खेती तभी संभव है जब किसान मिट्टी के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देंगे.
योगगुरु स्वामी रामदेव ने अपने संबोधन में कहा कि औषधीय जड़ी-बूटियों की आधुनिक कृषि-प्रौद्योगिकी विकसित करना आज की आवश्यकता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर भारत को वैश्विक हर्बल मार्केट में अग्रणी बनना है तो हमें अनुसंधान और तकनीक को खेती से जोड़ना होगा. स्वामी रामदेव ने यह भी कहा कि पतंजलि के माध्यम से देश के किसानों को प्राकृतिक खेती की दिशा में प्रशिक्षित किया जाएगा.
Patanjali University में दो दिनों तक चली वर्कशॉप
पतंजलि यूनिवर्सिटी (Patanjali University) दो दिनों तक चली इस वर्कशॉप में देशभर के वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों, जड़ी-बूटी उत्पादकों और छात्रों ने हिस्सा लिया. सभी ने मिलकर मृदा संरक्षण, जैविक खाद, और औषधीय पौधों की गुणवत्ता सुधारने के उपायों पर चर्चा की. सम्मेलन ने यह संदेश दिया कि सतत खेती केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह किसानों की आमदनी बढ़ाने का भी सशक्त साधन बन सकती है.
यह भी पढ़ें: साइबर सिक्योरिटी से BTech के लिए ये हैं टॉप कॉलेज, मिल गया Admission तो चमक जाएगी किस्मत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










