ओडिशा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, chseodisha.nic.in पर करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 20 May 2026 1:47 PM
स्कूल स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Odisha Board 12th Result 2026 Declared: ओडिशा बोर्ड के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. Council of Higher Secondary Education यानी CHSE Odisha ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला.
Odisha Board 12th Result 2026 Declared: ओडिशा बोर्ड 12वीं में Arts, Science, Commerce और Vocational सभी स्ट्रीम के छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट chseodisha.nic.in और results.odisha.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार कुल पास प्रतिशत 85.85 फीसदी दर्ज किया गया है.
Odisha Board 12th Result 2026 ऐसे चेक करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट chseodisha.nic.in या results.odisha.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिखाई दे रहे Odisha +2 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना Roll Number और Registration Number दर्ज करें.
- स्क्रीन पर दिया गया Captcha भरें और Submit बटन दबाएं.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट में छात्रों के Subject-wise Marks, टोटल मार्क्स, रिजल्ट स्टेटस और स्ट्रीम डिटेल्स जैसी जरूरी जानकारियां दी गई होंगी. बोर्ड जल्द ही Rechecking, Supplementary Exam और Original Marksheet से जुड़ी जानकारी भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर सकता है.
कितने स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा?
इस साल करीब 4 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. इनमें सबसे ज्यादा छात्र Arts स्ट्रीम से थे. Arts में लगभग 2.56 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए, जबकि Science स्ट्रीम में करीब 1.14 लाख छात्रों ने परीक्षा दी. वहीं Commerce स्ट्रीम में 24 हजार से ज्यादा और Vocational कोर्स में करीब 5,932 छात्रों ने एग्जाम दिया था.
कब हुई थीं परीक्षाएं?
ओडिशा बोर्ड की 12वीं परीक्षाएं इस बार 18 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं और 21 मार्च 2026 तक चली थीं. राज्यभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम आयोजित किए गए थे. परीक्षा खत्म होने के बाद से ही स्टूडेंट्स बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. अब रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने आगे के एडमिशन और करियर की तैयारी शुरू कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: CBSE 12वीं के छात्रों को राहत, स्कैन आंसर शीट के आवेदन की तारीख बढ़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










