NVS Class 6 Admission 2026: नवोदय विद्यालय क्लास 6 एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, navodaya.gov.in पर करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Jun 2025 4:24 PM

विज्ञापन

NVS Class 6 Admission 2026: नवोदय विद्यालय क्लास 6 एडमिशन

NVS Class 6 Admission 2026: नवोदय विद्यालय में एडमिशन का इंतजार खत्म हो गया है. अगले साल नवोदय विद्यालय में क्लास 6 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को NVS Admission की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

NVS Class 6 Admission 2026: नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से कक्षा 6 में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अगले साल नवोदय विद्यालय में क्लास 6 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को NVS Admission की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा.

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 29 जुलाई 2025 तक का समय मिलेगा. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

NVS Class 6 Admission 2026 Application: ऐसे करें आवेदन

  • इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notification के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर NVS Class 6 Admission 2026 Application के लिंक पर जाना होगा.
  • अब Apply online के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

NVS Class 6 Admission 2026 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

NVS Class 6 Admissions कौन कर सकता है अप्लाई?

नवोदय विद्यालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, क्लास 6 में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्र को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 5वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा कैंडिडेट्स को उसी जिले से होना जरूरी है जिस जिले में एडमिशन लेना चाहते हैं. बता दें कि देशभर के 654 स्कूलों में एडमिशन होने वाली है.

नवोदय विद्यालय में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है. इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो, पैरेंट्स के सिग्नेचर, छात्र का हस्ताक्षर देना जरूरी है. बता दें कि 75 फीसदी सीटें लोकल छात्रों के लिए आरक्षित रहती है. इसमें आवेदन से जुड़ी हर डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें: नीट यूजी की आंसर की जारी, यहां करें चेक, जानें कैसे करें ऑब्जेक्शन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola