ePaper

NEET PG 2025: आवेदन फाॅर्म में सुधार का आखिरी मौका, NBIMS ने अंतिम बार खोली एडिटिंग विंडो

Updated at : 24 May 2025 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
NEET PG 2025

NEET PG 2025

NEET PG 2025: नीट पीजी 2025 के आवेदन पत्र में फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान सुधार के लिए अंतिम मौका 26 मई तक है. परीक्षा 15 जून को होगी, प्रवेश पत्र 11 जून से जारी होंगे. नाम और अन्य महत्वपूर्ण विवरण बदलना संभव नहीं है.

विज्ञापन

NEET PG 2025: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने नीट पीजी 2025 के लिए आवेदन पत्र में बदलाव करने की अंतिम विंडो खोल दी है. जो उम्मीदवार अभी तक अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार नहीं कर पाए हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉगिन कर 26 मई तक सुधार कर सकते हैं. यह आवेदन पत्र में बदलाव करने का अंतिम मौका है, जिसके बाद किसी भी तरह का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

इन डिटेल्स को कर सकते हैं एडिट

इस अंतिम संपादन सुविधा के तहत उम्मीदवार केवल अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान में ही बदलाव कर सकते हैं. हालांकि, नाम, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव संभव नहीं है. सुधार करने के लिए आवेदकों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करना होगा.

कब होगी परीक्षा ?

नीट पीजी 2025 परीक्षा का आयोजन 15 जून 2025 को किया जाएगा. एनबीईएमएस 2 जून को परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी करेगा, जबकि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक 11 जून से सक्रिय होगा. परीक्षा परिणाम 15 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे. इसके अलावा, मेडिकल छात्रों के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है, जो परीक्षा में पात्रता के लिए जरूरी है.

कैसे होती है मार्किंग ?

नीट पीजी 2025 की अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे. वहीं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा. प्रश्नपत्र में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके चार-चार विकल्प केवल अंग्रेजी भाषा में होंगे. अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा.

Also Read: Canada Work Permit: कनाडा में वर्क परमिट के लिए आवेदन कैसे करें, कौन कर सकता है अप्लाई?

Also Read: Harvard University Ban: विदेशी छात्रों के लिए बंद हुए हार्वर्ड के दरवाजे, ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला!

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola