बदल गई बाबर और औरंगजेब की परिभाषा, नए अंदाज में पढ़ाया जाएगा मुगलों का इतिहास
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 27 Aug 2025 2:16 PM
NCERT Class 8 Books
NCERT Class 8 Books: एनसीईआरटी की कक्षा 8वीं की पुस्तकों में बड़ा बदलाव किया गया है. ये बदलाव सोशल साइंस की पुस्तकों में मुगल शासकों की परिभाषा को लेकर किया गया है. बाबर और औरंगजेब शासकों को क्रूर बताया गया है और कहा गया है कि शिवाजी ने मंदिरों का निर्माण कर सामाजिक कार्यों में बड़ी भूमिका निभाई है.
NCERT Class 8 Books: एनसीईआरटी की कक्षा 8वीं की सोशल साइंस की पुस्तकों में बड़ा बदलाव किया गया है. सोशल साइंस की किताब में मुगल शासक बाबर को ‘क्रूर और निर्दयी शासक’ बताया गया है. वहीं अकबर को ‘क्रूर एवं सहिष्णुता का मिश्रण’ बताया गया है और औरंगजेब को ‘मंदिरों और गुरुद्वारों को नष्ट करने वाला शासक’ बताया गया है. एनसीईआरटी की पुस्तकों (NCERT Books) में इस तरह के बदलाव का क्या असर होता है ये आने वाले दिनों में पता चलेगा. फिलहाल तो इसकी आशंका है कि बड़ा हंगामा देखने को मिल सकता है.
NCERT Mughal History: शिक्षा केंद्रों पर हमले और गांव की लूट की बातें लिखी हैं
एनसीईआरटी की कक्षा 8वीं की पुस्तकों में स्पष्ट रूप से मुगल शासकों के लिए एक नया दृष्टिकोण पेश किया गया है. उस समय भारत में कैसा धार्मिक माहौल था इसके बारे में बताया गया है. मंदिरों और शिक्षा केंद्रों पर हमले, गांवों की लूट और सैन्य अभियानों का जिक्र किया गया है. हालांकि, पुस्तक में स्पष्ट रूप से यह चेतावनी भी दी गई है कि इतिहास की किसी भी तरह की घटना के लिए आज के समय में किसी को भी जिम्मेदार हीं ठहराया जा सकता. NCERT का कहना है कि नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत यह बदलाव किया गया है.
NCERT Social Science Books: पुरानी किताबों से अलग है नई पुस्तक
सोशल साइंस की कक्षा 8वीं की बुक के पार्ट-1 ‘Exploring Society: Indian And Beyond’ को इस सप्ताह जारी किया गया है. इसे पहले कक्षा 7वीं में पढ़ाया जाता था. लेकिन अब मुगलों (Mughal History) और दिल्ली के शासकों से जुड़ी जानकारी सिर्फ कक्षा 8वीं में पढ़ाई जाएंगी. साथ ही ‘भारत के राजनीतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण’ नाम के चैप्टर में 13वीं और 17वीं शताब्दी के दौरान भारत में हुए बड़े राजनीतिक बदलावों के बारे में बताया गया है. दिल्ली सल्तनत के उत्थान और पतन, मुगलों का शासन और उनके खिलाफ प्रतिरोध और सिखों के उदय पर विस्तार, विजयनगर साम्राज्य आदि बिंदुों पर विस्तार से चर्चा की गई है.
NCERT Class 8 Books: शिवाजी के सामाजिक कार्यों का जिक्र
इसी के साथ बुक में मराठा साम्राज्य का भी जिक्र है. किताब में मराठाओं के बारे में लिखा गया है कि छत्रपति शिवाजी ने भारत की संस्कृति के विकास में अहम भूमिका निभाई है. शिवाजी की ओर से मुगलों द्वारा तोड़े गए मंदिरों को बनवाने का काम किया गया है.
यह भी पढ़ें- इंजीनियर बनने के लिए नहीं है BTech की जरूरत, कर लें ये कोर्स, लाखों में होगी कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










