इंजीनियर बनने के लिए नहीं है BTech की जरूरत, कर लें ये कोर्स, लाखों में होगी कमाई
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 15 Jul 2025 11:45 AM
How To Become AI Engineer
How to Become AI Engineer: इन दिनों एआई इंजीनियर की काफी डिमांड है. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी-बड़ी कंपनी में काम कर सकते हैं. भारत में एआई इंजीनियर बनने के लिए बीटेक की डिग्री जरूरी नहीं है. आप ऑनलाइन स्पेशलाइज कोर्स करके भी एआई इंजीनियर बन सकते हैं.
How To Become AI Engineer: तकनीक की पढ़ाई इन दिनों काफी डिमांड में है. हालांकि, पारंपरिक बीटेक ब्रांच नहीं बल्कि इन दिनों एआई और तकनीक से जुड़े ब्रांच की ज्यादा डिमांड है. इनमें से एक है एआई प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग (AI Prompt Engineer) की. बीटेक का यह ब्रांच उभरता हुआ करियर ऑप्शन माना जा रहा है. यदि आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें तकनीक में रुचि है और क्रिएटिव माइंड के हैं तो यह ब्रांच आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है.
How to Become AI Engineer: एआई इंजीनियर कैसे बनें?
प्रॉम्प्ट इंजीनियर बनने के लिए एआई, कंप्यूटर साइंस और डाटा साइंस की गहराई से जानकारी होनी चाहिए. एआई प्रॉम्प्ट इंजीनियर बनने के लिए जरूरी नहीं कि आपके पास बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. इसके लिए आप ऑनलाइन या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं. एआई प्रॉम्प्ट इंजीनियर की पाईथन (Python) जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर पकड़ मजबूत होनी चाहिए. इसी के साथ क्रिएटिविटी, एनालिटिकल थिंकिंग और कम्युनिकेशन की स्किल्स अच्छी होनी चाहिए.
AI Engineer Course: कहां से करें एआई इंजीनियर बनने की पढ़ाई
भारत में एआई इंजीनियर बनना है तो इसके लिए बहुत से ऑप्शन हैं. आईआईटी मद्रास, ट्रिपल आईटी और एनआईटी जैसे संस्थान से एआई और डेटा साइंस में डिग्री हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जहां से आप एआई और डाटा साइंस का स्पेशलाइज कोर्स कर सकते हैं. एआई इंजीनियर बनने के बाद छोटी बड़ी कई सभी कंपनी में आप काम कर सकते हैं. Google, माइक्रोसॉफ्ट और Amazon जैसी प्रसिद्ध कंपनी में नौकरी का शानदार विकल्प है.
AI Engineer Salary: एआई इंजीनियर की सैलरी
भारत में प्रॉम्प्ट इंजीनियर की औसतन सैलरी अनुभव के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. 2 से 5 वर्ष तक के अनुभव वाले इंजीनियर की सैलरी 6-18 लाख रुपये सालाना के बीच होती है. वहीं सीनियर लेवल (5+ वर्ष) वाले इंजीनियर की सैलरी करीब 20-30 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है. हालांकि, सैलरी अनुभव के साथ साथ कंपनी और देश व राज्य आदि बातों पर भी निर्भर करती है. विदेशों में एआई इंजीनियर की सैलरी भारत के मुकाबले ज्यादा है.
यह भी पढ़ें- UGC NET Result 2025: लाखों छात्रों को है नेट रिजल्ट का इंतजार, देखें क्या है अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










