UGC NET Result 2025: लाखों छात्रों को है नेट रिजल्ट का इंतजार, देखें क्या है अपडेट
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Jul 2025 3:04 PM
UGC NET Result 2025: एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है. परिणाम देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. परीक्षा का आयोजन 25, 26, 27, 28 एवं 29 जून 2025 को किया गया था. इस परीक्षा में लाखों की संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए थे. अब इन्हें रिजल्ट का इंतजार है. देखें ताजा अपडेट
UGC NET Result 2025: यूजीसी नेट की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक जरूरी अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभी तक यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया है. परिणाम जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर देख सकते हैं. NTA ने हाल ही में 8 जुलाई को आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने की प्रक्रिया बंद कर दी थी. ऐसे में छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट जारी होने का इंतजार है.
UGC NET 2025 Exam Date: कब हुई थी परीक्षा?
यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam Date) का आयोजन देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. परीक्षा का आयोजन 25, 26, 27, 28 एवं 29 जून 2025 को किया गया था. इस परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी. परीक्षा सीबीटी मोड में हुई थी.
UGC NET Answer Key: कब जारी हुई थी आंसर की
एनटीए ने 5 जुलाई को UGC NET परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी थी. कैंडिडेट्स के पास आपत्ति दर्ज करने के लिए 6 जुलाई 2025 से लेकर 8 जुलाई 2025 तक का समय था. इसके बाद एनटीए की ओर से ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर ली गई.
UGC NET Result Steps to Check: ऐसे देखें रिजल्ट
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
यहां होमपेज पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें
अब लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालकर लॉगिन करें
इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा
इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें
UGC NET 2025: साल में दो बार होती है परीक्षा
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 85 विषयों के लिए हुआ था. देशभर के विश्वविद्यालयों में और उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप (JRF) व असिटेंट प्रोफेसर और पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए ये परीक्षा आयोजित की जाती है. ये एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) है. इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










