ePaper

Best College For Medical Courses: नीट परीक्षा में नहीं हुए सफल, इस आर्मी कॉलेज से हासिल करें डिग्री, इस तरह मिलेगा दाखिला

Updated at : 14 Jul 2025 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
Best College For Medical Courses

Best College For Medical Courses

Best College For Medical Courses: हमेशा से मेडिकल कोर्सेज की काफी डिमांड थी. बड़ी संख्या में युवा नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं. हालांकि, कम ही हैं जो इसमें सफल हो पाते हैं. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे मेडिकल कॉलेज के बारे में बताएंगे जहां से आप मेडिकल की पढ़ाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Best College For Medical Courses: मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना लेकर हर साल लाखों की संख्या में युवा नीट यूजी परीक्षा (NEET UG Exam) में बैठते हैं. पिछले दो सालों की बात करें तो करीब 22-24 लाख युवा इस परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं. हालांकि, एक बड़ी संख्या सीट की कमी और अन्य कारणों से अपना ये सपना पूरा नहीं कर पाती. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको भारतीय सेना से जुडे़ एक ऐसे प्रतिष्ठित संस्थाने के बारे में बताएंगे जहां से पढ़ाई करके आप मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं. 

Best College For Medical Courses: एआईएन गुवाहाटी से करें पढ़ाई 

दरअसल, हम बात कर रहे हैं आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग (AIN Guwahati) गुवाहाटी की. नर्सिंग के क्षेत्र में यह संस्थान गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता है. खासतौर पर यह संस्थान सैन्यकर्मियों और पूर्व सैन्यकर्मियों के लिए स्थापित किया गया है. यहां से उम्मीदवार बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing) और एमएससी नर्सिंग (MSc Nursing) जैसे कोर्स कर सकते हैं. 

AIN Guwahati Eligibility: ये हैं जरूरी शैक्षणिक योग्यता 

इस कॉलेज में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवार के पास 10+2 की डिग्री होनी चाहिए वो भी पीसीबी (फिजिक्स+केमिस्ट्री + बायोलॉजी) में. कैंडिडेट्स न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 17-15 वर्ष के बीच होनी चाहिए. 

Best College For Medical Courses: एआईएम गुवाहाटी के लिए चयन प्रक्रिया 

दिलचस्प बात ये है कि इस कॉलेज के लिए नीट यूजी स्कोर की जरूरत नहीं है. उम्मीदवारों का चयन ओएटी (OAT) परीक्षा में प्राप्त अंकों और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर किया जाता है. वहीं पीजी नर्सिंग कोर्सेज के लिए दाखिला पीजी-WAT परीक्षा के माध्यम से होता है. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

यह भी पढ़ें- IIT Success Story: अधूरे सपने को पूरा करने के लिए पहुंचे IIT Delhi, Microsoft ने दिया लाखों का ऑफर 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola