मध्य प्रदेश में नर्सिंग के 2317 पोस्ट पर भर्ती, बचे हैं आखिरी दो दिन 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 02 May 2026 11:53 AM

विज्ञापन

नर्स की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

MPESB Nursing Officer Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में नर्सिंग के 2000 से अधिक पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. 12वीं पास कैंडिडेट्स जिनके पास नर्सिंग कोर्स की डिग्री हो, वे इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

विज्ञापन

MPESB Nursing Officer Recruitment 2026: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल सेलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने कुछ समय पहले नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर रिक्रूटमेंट 2026 पद 2026 के लिए भर्ती निकाली थी. अब इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक आ गई है. इस भर्ती के जरिए 2317 पद भरे जाएंगे. अप्लाई करने से पहले सब डिटेल देख लें. 

कब तक कर सकते हैं अप्लाई? 

आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 को शुरू हो गई थी. इसके बाद आवेदन करने के लिए लिंक 29 अप्रैल को दुबारा से खोला गया. वहीं 3 मई 2026 को अप्लाई करने की लास्ट डेट है. इस भर्ती के लिए परीक्षा 15 मई 2026 को होगी. 


आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18 साल है. हालांकि, अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है. UR/EWS के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल है. OBC/SC/ST/PH और महिलाओं के लिए आयु सीमा 45 साल है. 

शैक्षणिक योग्यता

नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए 

  • PCM या PCB पोस्ट के लिए 12वीं की डिग्री होनी चाहिए 
  • 4 साल का BSc नर्सिंग कोर्स या 
  • जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी (GNM) के साथ 2 साल का पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग 
  • कम से कम 45 मार्क्स जरूरी हैं (SC/ST/OBC वालों को 5 प्रतिशत मार्क्स की छूट) 

सिस्टर ट्यूटर 

  • PCB विषय के साथ 10+2 की डिग्री 
  • BSc नर्सिंग और पोस्ट बेसिक BSc नर्सिंग डिग्री 
  • कम से कम 1 साल BSc नर्सिंग/PBBSc नर्सिंग 

कितनी मिलेगी सैलरी? 

नर्सिंग पोस्ट के लिए चुने गए कैंडिडेट्स की सैलरी लेवल 7 के अनुसार, 28,700 रुपये होगी. वहीं सिस्टर ट्यूटर पद के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को लेवल 9 के तहत 36,200 रुपये की सैलरी दी जाएगी. 

एप्लिकेशन फीस 

  • जनरल और अन्य स्टेट -560 रुपये 
  • OBC/SC/ST- 310 रुपये 

MPESB Nursing Officer Recruitment 2026: कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले esb.mo.gov.in और peb.mp.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर MPESB नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर रिक्रूटमेंट 2026 के लिंक पर क्लिक करें. 
  • नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डाल कर लॉगिन करें. 
  • इसके बाद सभी डिटेल्स के साथ फॉर्म भरें. 
  • एप्लिकेशन फीस जमा करें. 
  • अंत में फॉर्म जमा कर दें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, यूनियन बैंक में 1865 पदों पर निकली बंपर भर्ती

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola