ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, यूनियन बैंक में 1865 पदों पर निकली बंपर भर्ती

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
UBI Apprentices Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू हो गई है. यह वैकेंसी उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं. इसके लिए ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट्स 19 मई तक अप्लाई कर सकते हैं.
UBI Apprentices Recruitment 2026: अगर आप अभी ही ग्रेजुएट हुए हैं और बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है. बैंक ने अप्रेंटिस (Apprentices) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. यह उन युवाओं के लिए सबसे अच्छा मौका है, जो बैंक के कामकाज को करीब से सीखना चाहते हैं और फ्यूचर के लिए खुद को तैयार करना चाहते हैं.
अप्रेंटिस के पदों पर कुल 1865 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. कैंडिडेट्स यूनियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेशन प्रोसेस 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 19 मई 2026 तक है.
UBI Apprentices Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
- सबसे पहले UBI की ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाएं.
- होमपेज पर UBI Apprentices Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप फॉर्म भर सकते हैं.
- अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- फिर फीस जमा करें.
- लास्ट में सबमिट करके प्रिंट निकाल लें.
कौन कर सकता है अप्लाई?
- आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट (BA, BSc, BCom) में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
- अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 साल से 28 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
- आप जिस स्टेट से अप्लाई करेंगे कर रहे हैं, वहां की लोकल लैंग्वेज आपको आनी चाहिए. पढ़ने, लिखने और बोलने तीनों पर कमांड होना जरूरी है.
UBI Apprentices Recruitment 2026 Notification Check Here
वैकेंसी डिटेल्स
| कैटेगरी | कुल पदों की संख्या |
| UR (अनारक्षित) | 823 |
| OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) | 447 |
| EWS (आर्थिक रूप से कमजोर) | 175 |
| SC (अनुसूचित जाति) | 289 |
| ST (अनुसूचित जनजाति) | 131 |
| कुल पद (Total) | 1865 |
स्टाइपेंड और फायदे
ट्रेनिंग के दौरान आपको हर महीने लगभग 15,000 से 18,000 के बीच स्टाइपेंड मिल सकता है (यह बैंक के नियमों और शहर के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है). इस अप्रेंटिस के कई फायदे हैं, जैसे
- बैंकिंग के रियल एनवायरनमेंट में काम करने का एक्सपिरियंस मिलता है.
- सरकारी बैंक का सर्टिफिकेट, जो प्राइवेट बैंकों में भी नौकरी मिलने में मदद होगी.
- फ्यूचर में अगर यूनियन बैंक क्लर्क की भर्ती निकालता है, तो अप्रेंटिसशिप करने वालों को कुछ मार्क्स का वेटेज या प्राथमिकता मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: RBI में ग्रेड B के पदों पर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










