Mahesh Babu VS Allu Arjun: फिजिक्स को चैलेंज देने वाले साउथ के सुपरस्टार, कितने पढ़े लिखे हैं अल्लू अर्जुन और महेश बाबू
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 11 Aug 2025 2:48 PM
Mahesh Babu VS Allu Arjun
Mahesh Babu VS Allu Arjun: महेश बाबू (Mahesh Babu) अपने लुक्स और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं. वहीं अल्लू अर्जुन भी काफी फेमस एक्टर हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों कितने पढ़े-लिखे हैं. आइए, जानते हैं इनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में.
Mahesh Babu VS Allu Arjun: अगर आप साउथ फिल्मों के दीवाने हैं तो महेश बाबू और अल्लू अर्जुन के नाम से परिचित होंगे. साउथ फिल्मों की जब भी बात हो तो इन दोनों हीरो के बिना साउथ इंडस्ट्री अधूरा है. दोनों ही स्टार ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं. साथ ही ये अपने लुक्स, निजी जीवन आदि के लिए भी चर्चा में रहते हैं. आइए, जानते हैं ये दोनों कितने पढ़े-लिखे हैं.

Mahesh Babu VS Allu Arjun Education: महेश बाबू की पढ़ाई-लिखाई
महेश बाबू (Mahesh Babu) अपने लुक्स और फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं. उन्हें साउथ सिनेमा का ‘प्रिंस’ कहा जाता है. क्या आप जानते हैं कि उन्होंने पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद ही सिनेमा की दुनिया में कदम रखा. महेश बाबू की स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई चेन्नई से हुई है. एक नजर डालते हैं उनके स्कूल-कॉलेज के नाम पर-
- चेन्नई के सेंट बेड़े एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल से हुई पढ़ाई
- चेन्नई के मशहूर लोयोला कॉलेज से बीकॉम (BCom) किया
Mahesh Babu VS Allu Arjun Education: अल्लू अर्जुन की पढ़ाई-लिखाई

वहीं अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की बात करें तो वे साउथ सिनेमा (South Indian Movies) के बादशाह कहे जाते हैं. उनके डांस मूव्स के लोग दीवाने हैं. अल्लू अर्जुन ने भी अपनी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई से की है. उन्होंने सेंट पैट्रिक स्कूल से पढ़ाई की है. चेन्नई का ये स्कूल अपनी पढ़ाई के लिए जाना जाता है. स्कूल के बाद उन्होंने हैदराबाद के एमएसआर कॉलेज से बैचरल इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) किया है. इसके बाद उन्होंने मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है. यहां देखें अल्लू अर्जुन की पूरी पढ़ाई-लिखाई.
- चेन्नई सेंट पैट्रिक स्कूल से हुई पढ़ाई
- हैदराबाद के एमएसआर कॉलेज से बीबीए
यह भी पढ़ें- पर्दे पर Sam Bahadur बनने वाले ये Hero पढ़ाई में भी हैं अव्वल, इस टफ ब्रांच से बीटेक
यह भी पढ़ें- Huma Qureshi Education: OTT की ‘Maharani’, एक्ट्रेस Huma Qureshi ने दिल्ली के इस फेमस कॉलेज से की है पढ़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










