Kumar Vishwas Daughter: गर्व से फूल जाता है कुमार विश्वास का सीना, छोटी बेटी की डिग्रियां देख आप भी कहेंगे वाह!

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

Kumar Vishwas Daughter Kuhu Sharma

Kumar Vishwas Daughter: मशहूर कवि और लेखक कुमार विश्वास अपने शब्दों की ताकत से लाखों दिलों पर राज करते हैं. उनकी बेटियां भी अपनी पढ़ाई और सोच से एक अलग पहचान बना रही हैं. कुमार विश्वास की छोटी बेटी का नाम कुहू शर्मा है. कम उम्र में ही उन्होंने जिस तरह से शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल की है, वह काबिले तारीफ है.

विज्ञापन

Kumar Vishwas Daughter: कवि और वक्ता के रूप में देशभर में प्रसिद्ध कुमार विश्वास ने न केवल अपनी रचनाओं से लोगों के दिलों में जगह बनाई है, बल्कि उनके परिवार ने भी शिक्षा और संस्कार की मिसाल पेश की है. उनकी छोटी बेटी कुहू शर्मा भी इसी विरासत को आगे बढ़ा रही हैं. कम उम्र में ही कुहू ने अपनी पढ़ाई में जो लगन और समर्पण दिखाया है, वह प्रशंसा के योग्य है. आज जब युवा पीढ़ी सोशल मीडिया और तड़क-भड़क की ओर आकर्षित हो रही है, ऐसे समय में कुहू जैसी छात्रा का पढ़ाई और मूल्य आधारित जीवन की ओर झुकाव प्रेरणादायक है.

Kumar Vishwas Daughter: शुरू से पढ़ाई में अव्वल

कुहू शर्मा की शुरुआती पढ़ाई प्रतिष्ठित स्कूल Delhi Public School (DPS), गाजियाबाद से हुई. उन्होंने स्कूल के दिनों से ही पढ़ाई के साथ-साथ कलात्मक और सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लिया. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने स्कूल में हमेशा अच्छे नंबरों से परीक्षा पास की और शिक्षकों की पसंदीदा छात्रा रहीं.

विदेश में पढ़ाई

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद कुहू शर्मा आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं. इसके एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया. उन्होंने कुहू ने लंदन के किंग्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है. ये विषय बताने के लिए काफी हैं कि वह न सिर्फ पढ़ाई में गंभीर हैं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों की भी गहरी समझ रखती हैं.

ये भी पढ़ें: Raid 2 के अमय पटनायक कितने पढ़े लिखे हैं? ‘बॉलीवुड के सिंघम’ अजय देवगन की ऐसी है एजुकेशन जर्नी

मल्टी टैलेंटेड हैं कुहू

कुहू न केवल अकादमिक रूप से मजबूत हैं, बल्कि वह एक प्रशिक्षित कथक डांसर भी हैं. कई बार वह अपने पिता के साथ मंच पर कविताओं के कार्यक्रमों में दिखाई दी हैं. उनकी रुचि पब्लिक स्पीकिंग, डिबेट और सामाजिक कार्यों में भी है. इससे साफ है कि वह केवल किताबों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एक जिम्मेदार और जागरूक युवा के रूप में भी सामने आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: लंदन क्या पढ़ने गई थीं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा? डिग्रियां जानकर आपको होगा गर्व!

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola