UP Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर वैकेंसी, देखें डिटेल्स

UP Sarkari Naukri
यूपी में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए खास खबर, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 109 पदों पर निकाली भर्ती, देखें डिटेल्स.
UP Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश लोक सेवा ने विभिन्न विभागों में कुल 109 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत कुलसचिव, रीडर, सहायक वास्तुविद, प्रोफेसर, प्राध्यापक, निरीक्षक जैसे कई पद हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन आज 17 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं और आवेदन की आखिरी तिथि 18 नवंबर है. ऐसे में जानें इस भर्ती से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारियां.
कितने पदों पर कितनी वैकेंसी?
इस भर्ती के तहत कुल सचिव के पद पर 4 पद हैं, सहायक वास्तुविद के लिए 7, रीडर के लिए 36, प्राध्यापक संस्कृत के लि�� 5, निरीक्षक के लिए 2, रीडर आयुष विभाग के लिए 32, प्रोफेसर के लिए 3 और प्राध्यापक अरबी के लिए 1 पद हैं.
ऑनलाइन आवेदन में इन बातों का रखें ध्यान
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पहले अभ्यर्थियों को एकल अवसरिया रजिस्ट्रेशन यानि ओटीआर नंबर होना अनिवार्य है. इसके बाद ही उनके आवेदन स्वीकृत होंगे. बता दें कि इस भर्ती के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन uppsc.up.nic.in पर जाकर करना है, और भर्ती से जुड़ी सभी अन्य जानकारियां आपको वेबसाइट पर मिल जाएगी.
Also Read: UGC NET परीक्षा के परिणाम जारी, देखें इस साल का Cut Off
Also Read: DU recruitment 2024 : दिल्ली यूनिवर्सिटी में बनें प्रोफेसर, 575 पदों पर होगी बहाली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










