8,400 पदों के लिए बढ़ी IBPS PO भर्ती की लास्ट डेट, जल्दी करें अप्लाई

महिला की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
IBPS PO Recruitment 2026: IBPS पीओ की वैकेंसी के लिए लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. कैंडिडेट्स अब 26 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है. इससे पहले इस भर्ती के लिए पोस्ट भी बढ़ाए गए थे.
IBPS PO Recruitment 2026 Last Date Extended: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. कैंडिडेट्स अब 26 जुलाई तक अप्लाई कर सकेंगे. इस वैकेंसी के तहत 8,400 पद भरे जाएंगे. ऐसे कैंडिडेट्स जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, ये उनके लिए दूसरा मौका है.
IBPS PO भर्ती के लिए सीट भी बढ़ाई गई
इससे पहले इस वैकेंसी के लिए सीट बढ़ाई गई थी. पीओ के 6,715 पदों को बढ़ाकर 7365 कर दिया गया था. SO पदों की संख्या 735 से बढ़ाकर 1,035 कर दी गई है. दोनों को मिलाकर कुल 8,400 सीटें बढ़ाई गई. इससे पहले लास्ट डेट 21 जुलाई तक, जिसे बढ़ाकर 26 जुलाई कर दिया गया है.

कौन कर सकता है आवेदन?
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार PO पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
- SO पदों के लिए संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता आवश्यक है.
- उम्मीदवार की आयु सामान्यतः 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.
कैसे होगा IBPS PO के लिए चयन?
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा-
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
- मुख्य परीक्षा (Main Examination)
- इंटरव्यू (SO के लिए)
इन सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भाग लेने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर नियुक्ति दी जाएगी. फाइनल सेलेक्शन मेरिट और IBPS की निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा.
IBPS PO भर्ती के लिए कैसे करें अप्लाई?
- IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
- CRP PO/MT 2026 भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक डिटेल भरें.
- फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट फ्यूचर के लिए सेव कर लें.
यह भी पढ़ें- पीएनबी में ग्रेजुएट्स के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










