उत्तराखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए जल्द करें आवेदन, जानें कब होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
UTET के लिए ऐसे करें अप्लाई (Image- Canva)

UTET एप्लीकेशन के लिए सांकेतिक फोटो (Image- Canva)

UTET Application 2026 के लिए उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. कैंडिडेट्स 3 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. यहां जानें आवेदन की अंतिम तारीख, एग्जाम फीस, एग्जाम सेंटर और ऑनलाइन आवेदन करने का पूरा तरीका.

विज्ञापन

UTET Application 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UTET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार प्राइमरी और जूनियर लेवल के शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं, वे इसमें अप्लाई कर सकते हैं. इसको लेकर UTET की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आइए इस बारे में डीटेल में जानते हैं.

Application Date: जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन?

उत्तराखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UTET) के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 को शुरू हुई थी. इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 3 अगस्त 2026 तक है. स्टूडेंट्स 6 अगस्त 2026 तक एग्जाम फीस जमा कर सकते है.

Application Rectification: कब तक सुधार कर सकते हैं फाॅर्म?

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एप्लिकेशन में 8 से 11 अगस्त 2026 के बीच सुधार कर सकते हैं. इसके अलावा बता दें कि 29 सितंबर 2026 को परीक्षा की तारीख तय की गई है. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा. रिजल्ट कब आएगी, इस बारे में कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

Exam Fee: कितनी है एग्जाम फीस?

केवल पेपर-I (प्राथमिक स्तर) के लिए अगर कोई स्टूडेंट अप्लाई करता है, तो General, OBC और EWS के लिए फीस 600 रुपए तय की गई है. SC या ST के लिए यह फीस 300 रुपए तय की गई है. वहीं दोनों पेपर (प्राथमिक और जूनियर स्तर) के लिए General, OBC और EWS के लिए एग्जाम फीस 1,000 रुपए और SC या ST के लिए यह फीस 500 रुपए तय की गई है. एग्जाम फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं.

UTET Application 2026 Check Here

Exam Centres: कहां-कहां होगी परीक्षा?

UTET 2026 परीक्षा उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों में आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट देने की मांग, केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Eligibility Criteria: कौन कर सकते हैं आवेदन?

इस परीक्षा के लिए उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन करने के लिए एलिजिबल हैं. अप्लाई करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना होगा. इस बारे में और अधिक जानकारी केि लिए आप UTET की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

How to Apply: कैसे करें अप्लाई?

  • आपको UTET की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा.
  • इसके बाद वेबसाटइ का होम पेज खुलेगा.
  • इसमे Register Now पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • इसके बाद एप्लिकेशन पर लौगइन करना होगा.
  • इसमें नाम सिगनेचर, फिंगर इंप्रेशन जैसी जानकारियां दर्ज करनी होगी.
  • सभी कुछ फिलअप करने केे बाद अपना फाॅर्म जमा करना है.

Note: इस बारे में और अधिक जानकारी आप UTET की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल में TET परीक्षा के 12 साल बाद हो रही काउंसलिंग, जगी नौकरी की उम्मीद


विज्ञापन
प्रगति सिन्हा

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola