ISRO ने रिसर्च साइंटिस्ट के लिए निकाली भर्ती, 56000 रुपए से ज्यादा मिलेगी सैलरी

Updated:
विज्ञापन

रिसर्च सेंटर की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

​ISRO NRSC Recruitment: इसरो के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर ने वैकेंसी निकाली हैं. एलिजिबल कैंडिडेट्स 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.एलिजिबिलिटी, सैलरी, ऐज लिमिट और अप्लाई करने की पूरी डिटेल्स यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC), हैदराबाद ने रिसर्च साइंटिस्ट, जूनियर रिसर्च फेलो (JRF), प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और प्रोजेक्ट एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आप स्पेस साइंस, कंप्यूटर साइंस, सिविल या एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत अच्छा मौका है. इन पदों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है.  

विज्ञापन

ISRO NRSC Recruitment: पोस्ट डिटेल्स और सैलरी

पोस्ट का नामकुल वैकेंसीमंथली सैलरी
रिसर्च साइंटिस्ट (Research Scientist)14₹56,100 + DA + HRA
जूनियर रिसर्च फेलो (JRF)19₹37,000 + HRA
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट (Project Scientist B / I)10₹56,000 + HRA
प्रोजेक्ट एसोसिएट (Project Associate I & II)5₹31,000–₹35,000 + HRA

सिलेक्शन प्रोसेस और जॉब लोकेशन

​कैंडिडेट्स का सिलेक्शन एप्लीकेशन की शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट हुए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू की जानकारी ईमेल के जरिए भेजी जाएगी. सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की प्राइमरी पोस्टिंग हैदराबाद या शादनगर के NRSC सेंटर पर होगी. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर दिल्ली, बेंगलुरु, नागपुर, कोलकाता या जोधपुर के रीजनल सेंटर्स में भी पोस्टिंग दी जा सकती है.

ISRO NRSC Recruitment Check Here

ISRO NRSC Recruitment: अकादमिक एलिजिबिलिटी और ऐज लिमिट

​कैंडिडेट्स के पास रिलेवेंट सब्जेक्ट में BE, BTech, ME, MTech या MSc की डिग्री होनी चाहिए. वहीं JRF पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स का GATE या CSIR-UGC NET परीक्षा पास होना जरूरी है.  

​ऐज लिमिट की बात करें तो JRF और MSc बेस रिसर्च साइंटिस्ट के लिए मैक्सिमम ऐज 28 साल तय की गई है. वहीं प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और प्रोजेक्ट एसोसिएट के लिए ऐज लिमिट 35 साल है. साथ ही बता दे रिजर्व्ड कैटेगरी (OBC, SC,ST, PwBD) के कैंडिडेट्स को सरकारी गाइडलाइन के मुताबिक ऐज में छूट मिलेगी.  

​इंपॉर्टेंट डेट्स और एप्लीकेशन फीस

  • ​अप्लाई करने की स्टार्टिंग डेट: 01 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे से).
  • अप्लाई करने की लास्ट डेट: 21 अगस्त 2026 (शाम 05:00 बजे तक).
  • एप्लीकेशन फीस: ₹250 रखी गई है.

Note: सभी वीमेन कैंडिडेट्स, SC, ST, PwBD और एक्स-सर्विसमेन अगर इंटरव्यू में शामिल होते हैं, तो उनकी फीस रिफंड कर दी जाएगी.  

ISRO NRSC Recruitment: कैसे करें अप्लाई?

  • ​सबसे पहले NRSC की ऑफिशियल वेबसाइट nrsc.gov.in पर जाएं.
  • 'Career' सेक्शन में नोटिफिकेशन (NRSC RMT 1 2026) के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी बेसिक डिटेल्स भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • ऑनलाइन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट अपने साथ संभालकर रख लें.

ये भी पढ़ें: AI रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए हंसराज कॉलेज ने निकाली भर्ती, JRF वाले कर सकते हैं अप्लाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola