BSNL JTO भर्ती की परीक्षा तारीख घोषित, इस दिन होगा CBT एग्जाम

Updated:
विज्ञापन

जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर्स की सांकेतिक फोटो (PC: Canva)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BSNL JTO Recruitment 2026: BSNL ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर का एग्जाम्स की डेट्स जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स अब ऑफिशियल वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर एग्जाम डेट देख सकते हैं.

विज्ञापन

BSNL JTO Recruitment 2026: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) डायरेक्ट भर्ती 2026 के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in के माध्यम से परीक्षा से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं.

विज्ञापन

23 अगस्त को होगी CBT परीक्षा

BSNL द्वारा जारी ऑफिशियल सूचना के अनुसार जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (Telecom) भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 23 अगस्त 2026, रविवार को आयोजित होगा. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले डाउनलोड कर सकेंगे.

एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराया जाएगा. इसे कैंडिडेट अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे. BSNL ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक या ईमेल के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Image

100 पदों पर हो रही है भर्ती

BSNL JTO भर्ती 2026 के तहत कुल 100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून 2026 से शुरू हुई थी और 3 जुलाई 2026 तक आवेदन लिए गए थे. आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 3 जुलाई थी, जबकि आवेदन पत्र में सुधार का अवसर 4 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक दिया गया था.

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास टेलीकम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या इंस्ट्रूमेंटेशन में BE, BTech की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस में MSc डिग्री रखने वाले कैंडिडेट भी योग्य हैं.

आयु सीमा

BSNL जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई थी. हालांकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें: UPTET 2026 का रिजल्ट जल्द, जानें कहां और कैसे करें चेक


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola