BIT Mesra Placement: वर्ष 2025-26 में 1.4 करोड़ रुपए रहा हाईएस्ट CTC, जानें ब्रांच वाइज प्लेसमेंट पैकेज

Updated:
विज्ञापन

BIT मेसरा की बिल्डिंग और इनसेट में कॉले स्टूडेंट की AI जनरेटेड फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BIT Mesra Placement Record 2025-26: छात्रों को IT सर्विस, IT प्रोडक्ट, कंसल्टिंग, कोर इंजीनियरिंग समेत कई सेक्टर में रोजगार के अवसर मिले. प्लेसमेंट में अधिकतम CTC 1.4 करोड़ रुपए, औसत CTC 11.65 लाख रुपए और Median CTC 9.52 लाख रुपए रहा. CSE और AIML समेत अलग-अलग B.Tech ब्रांच और अन्य कोर्स के प्लेसमेंट पैकेज की पूरी जानकारी यहां देखें.

विज्ञापन

BIT Mesra Placement Record 2025-26: बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) Mesra के प्लेसमेंट रिकॉर्ड में छात्रों को अलग-अलग इंडस्ट्री सेक्टर में रोजगार के अवसर मिले हैं. संस्थान के उपलब्ध प्लेसमेंट आंकड़ों के अनुसार, सेक्टर वाइज प्लेसमेंट में सबसे बड़ी हिस्सेदारी IT Services की रही, जहां कुल प्लेसमेंट का 18% दर्ज किया गया. इसके बाद IT Product सेक्टर में 17% प्लेसमेंट रिकाॅर्ड रहा. ऐसे ही अन्य सेक्टर्स के प्लेसमेंट रिकाॅर्ड को लेकर जानकारी BIT Mesra की ओर से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bitmesra.ac.in पर जारी की गई है. आइए जानते है डिटेल में.

विज्ञापन

BIT Mesra Sector Wise Placement Record: जानिए किस सेक्टर का कितना रहा प्लेसमेंट रिकाॅर्ड

BIT Mesra की ओर से जारी प्लेसमेंट की जानकारी के अनुसार कंसल्टिंग एंड एनालिटिक्स में 15%, कोर इंजीनियरिंग में 14% और एजुकेशन सेक्टर में 13% प्लेसमेंट दर्ज किया गया है. वहीं अन्य सेक्टरों की बात करें, तो BFSI में 9%, ऑयल गैस एंड पेट्रोलियम में 4% और इंफ्रास्ट्रक्चर में 3% प्लेसमेंट रहा. ऑटोमोबाइल, ई-काॅमर्स और FMCG सेक्टर में 2-2% प्लेसमेंट दर्ज किया गया. हालांकि फार्मास्यूटिकल सेक्टर की हिस्सेदारी 1% रही.

Image

ये भी पढ़ें: NIT Durgapur Placement 2026: 80 लाख रुपए हाईएस्ट पैकेज, 77.69% रहा ओवरऑल प्लेसमेंट रेट

BIT Mesra Placement CTC Offered: कितने CTC का पैकेज मिला स्टूडेंट्स को?

BIT Mesra की ऑफिशियल वेबसाइट bitmesra.ac.in पर दी गई जारी के अनुसार प्लेसमेंट के दौरान स्टूडेंट को अधिकतम CTC 1.4 करोड़ रुपए का पैकेज मिला है. वहीं एवरेज CTC 11.65 लाख रुपए का पैकेज और Median CTC 9.52 लाख रुपए दर्ज किया गया है.

BIT Mesra BTech Placement Record: कितना रहा BTech ब्रांच का प्लेसमेंट?

BTech की अलग-अलग ब्रांच के आंकड़ों में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग यानी CSE का औसत CTC 15,57,892 रुपए और Median CTC 12 लाख रुपए रहा. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग यानी AIML में औसत CTC 13,27,553 रुपए और Median CTC 12 लाख रुपए दर्ज किया गया. इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग यानी EEE का औसत CTC 10,66,315 रुपए और Median CTC 8.10 लाख रुपए रहा. वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग यानी ECE में औसत CTC 10,24,146 रुपए और Median CTC 8.10 लाख रुपए दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: KIIT की झोली में 4621 जॉब ऑफर्स, Microsoft में मिला 51 लाख का प्लेसमेंट

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में औसत CTC 9,04,623 रुपए और Median CTC 8 लाख रुपए रहा. प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में औसत CTC 7,75,763 रुपए और Median CTC 7 लाख रुपए दर्ज किया गया. बायोटेक्नोलॉजी में औसत CTC 8,95,054 रुपए और Median CTC 8,25,575 रुपए रहा. केमिकल इंजीनियरिंग का औसत CTC 9,90,205 रुपए और Median CTC 7.50 लाख रुपए दर्ज किया गया. वहीं सिविल इंजीनियरिंग में औसत CTC 8,79,344 रुपए और Median CTC 7.75 लाख रुपइ रहा.

Image

BIT Mesra Programs Placement: जानिए दूसरे ब्रांच का प्लेसमेंट रिकाॅर्ड

अन्य एकेडमिक प्रोग्राम के प्लेसमेंट आंकड़ों पर नजर डालें तो इंटीग्रेटेड MSc का औसत CTC 14,76,039 रुपए रहा और अधिकतम CTC 33,15,300 रुपए दर्ज किया गया. B.Arch में औसत CTC 7,55,511 रुपए और अधिकतम CTC 9,52,576 रुपए का पैकेज रहा. MBA में औसत CTC 7,81,475 रुपए और अधिकतम CTC 15 लाख रुपए दर्ज किया गया. वहीं MCA में औसत CTC 5,95,628 रुपए रहा, जबकि अधिकतम CTC 18 लाख रुपए दर्ज किया गया. M.Pharm में औसत और अधिकतम दोनों CTC 4.50 लाख रुपए दर्ज किया गया है. MSc में औसत और अधिकतम CTC 3 लाख रुपए दर्ज किया गया. वहीं MTech में औसत CTC 7,80,225 रुपए रहा और अधिकतम CTC 21 लाख रुपए तक पहुंचा.

ये भी पढ़ें: NIT रायपुर के 738 स्टूडेंट्स को मिला प्लेसमेंट, 60 लाख का पैकेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola