RPSC 1st Grade Teacher Recruitment: राजस्थान में टीचर के 3200 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, 47600 रुपये होगी सैलरी
Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Aug 2025 9:36 AM
RPSC 1st Grade Teacher Recruitment 2025 (AI Image)
RPSC 1st Grade Teacher Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 3225 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.
RPSC 1st Grade Teacher Recruitment 2025: राजस्थान में सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए कुल 3225 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक के 6500 पदों के लिए भी विज्ञापन जारी किया गया है. यह मौका उन अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा है जो शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं.
RPSC 1st Grade Teacher Recruitment 2025: वैकेंसी डिटेल्स
आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड शिक्षक भर्ती की अधिसूचना 17 जुलाई 2025 को जारी हुई थी. आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती अभियान के तहत राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग में प्राध्यापक (फर्स्ट ग्रेड) एवं कोच के 3225 पद भरे जाएंगे.
Rajasthan Teacher Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “RPSC 1st Grade Teacher Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं.
- आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
RPSC 1st Grade Teacher Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
सेलेक्शन प्रोसेस
चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी- पहला चरण लिखित परीक्षा और दूसरा चरण डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन का होगा. लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे – पेपर 1 और पेपर 2. दोनों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. परीक्षा के बाद योग्य उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. दोनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी.
सैलरी डिटेल्स
सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 12 के तहत सैलरी दी जाएगी. बेसिक वेतन 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये के बीच होगा. इसके अलावा डीए, एचआरए समेत अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: ज्योतिष बनने का है शौक, BHU से करें ये कोर्स, हर महीने होगी शानदार कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










