ज्योतिष बनने का है शौक, BHU से करें ये कोर्स, हर महीने होगी शानदार कमाई

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Sep 2025 1:54 PM

विज्ञापन

BHU Special Course

BHU Special Course: आज हम जानेंगे बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के एमए ज्योतिष कोर्स के बारे में. यह कोर्स काफी स्पेशल है. इसमें ज्योतिषशास्त्र का व्यावहारिक रूप से अध्ययन किया जा सकता है. आइए, जानते हैं इस कोर्स की क्या फीस है और कैसे दाखिला मिलता है.

विज्ञापन

BHU Special Course: अगर आपको ग्रह-नक्षत्रों की गणना, कुंडली अध्ययन और वास्तुशास्त्र जैसे विषयों में रुचि है, तो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का एमए ज्योतिष कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. आज के समय में ज्योतिष ज्ञान का बड़ा महत्व है क्योंकि बिजनेसमैन से लेकर बड़े-बड़े सिलेब्रिटी तक एक्सपर्ट की राय लेकर ही निजी और पेशेवर काम करते हैं. ऐसे में आइए, जानते हैं बीएचयू के इस कोर्स के बारे में- 

BHU Special Course: क्या है ज्योतिष शास्त्र का ये कोर्स?

ज्योतिषशास्त्र हमें यह बताता है कि ब्रह्म किस प्रकार समय या काल के अनुसार सृष्टि की रचना, पालन और संहार करता है. ज्योतिषशास्त्र को इस ब्रह्मांड में विभिन्न खगोलीय पिंडों की स्थिति, अवस्था और उनकी गतियों के व्यवस्थित अध्ययन के रूप में परिभाषित किया जा सकता है. बीचएयू में इस कोर्स में इन्हीं सब चीजों का ज्ञान दिया जाता है. बीएचयू के ज्योतिष विभाग में ज्योतिषशास्त्र का व्यावहारिक रूप से अध्ययन कर सकते हैं. साथ ही यहां कई तरह के शोध कार्यक्रम चलाए जाते हैं, जिससे हर पहलु पर छात्रों की पकड़ मजबूत होती है. इस कोर्स को करने के बाद एक्सपर्ट बनने पर लाखों में कमाई हो सकती है.

BHU Special Course: ज्योतिषशास्त्र संबंधित कोर्स

कोर्स का नामस्तरअवधिकुल फीस
PG Diploma in Jyotish and Vastushastraपोस्ट ग्रेजुएट1 वर्ष₹10,000
MA / Acharya in Jyotishपोस्ट ग्रेजुएट2 वर्ष₹4,000
PhD in Jyotishडॉक्टरेट3 वर्ष₹9,920
UG Diploma in Vastu Shastra & Jyotishअंडर ग्रेजुएट2 वर्ष₹20,000

Jyotish Science Career Options: ज्योतिष शास्त्र से करियर विकल्प

  • प्रोफेशनल ज्योतिषी (Astrologer)
  • वास्तु कंसल्टेंट (Vastu Consultant)
  • रिसर्चर और अकैडमिक (Research & Teaching)
  • पब्लिशिंग और कंटेंट राइटिंग (Publishing & Writing)
  • काउंसलिंग और लाइफ गाइडेंस (Counseling & Life Guidance)

BHU Special Course: बीचएयू के ज्योतिषशास्त्र में कैसे मिलता है दाखिला? 

बीएचयू का ये कोर्स ज्योतिष विभाग, संकाय संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान के अधीन है. विभिन्न कोर्स के लिए दाखिले के नियम अलग-अलग हैं. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें

यह भी पढ़ें- BHU का Special Course, दाखिला लेने के लिए चाहिए ये डिग्री, होगी लाखों में कमाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola