बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती के लिए करें आवेदन, सैलरी होगी 35000 से ज्यादा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 24 Dec 2025 2:01 PM

विज्ञापन

BTSC Sports Trainer Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो AI Generated)

BTSC Sports Trainer Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) की तरफ से स्पोर्ट्स ट्रेनर के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 48 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.

विज्ञापन

BTSC Sports Trainer Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन यानी BTSC ने Sports Trainer के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए कुल 48 खाली पदों को भरा जाएगा. जो उम्मीदवार खेल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और कोचिंग का अनुभव रखते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है.

बिहार में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 22 जनवरी 2026 तक का समय मिला है. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

BTSC Sports Trainer Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट के होमपेज पर Sports Trainer Recruitment 2025 से जुड़ा लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें और लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं.
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

BTSC Sports Trainer Recruitment 2025 Notification PDF

योग्यता और उम्र सीमा क्या है

BTSC Sports Trainer भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. इसके साथ ही जिन उम्मीदवारों ने स्पोर्ट्स कोचिंग या ट्रेनिंग का कोर्स किया हुआ है, वे इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे. उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 37 साल तय की गई है. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट भी दी जा सकती है.

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 6 के तहत सैलरी दी जाएगी. इसमें बेसिक सैलरी 35,400 रुपये होगी. इसके अलावा अन्य भत्तों को मिलाकर सैलरी 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रति माह तक जा सकती है. सरकारी नौकरी होने की वजह से जॉब सिक्योरिटी और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.

यह भी पढ़ें: बिहार के परिवहन विभाग में नौकरी पाने का मौका, टाइपिंग आती है तो तुरंत करें अप्लाई

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन