बिहार के परिवहन विभाग में नौकरी पाने का मौका, टाइपिंग आती है तो तुरंत करें अप्लाई
Published by : Ravi Mallick Updated At : 22 Dec 2025 6:28 PM
Bihar Sarkari Naukri (सांकेतिक फोटो)
Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार के परिवहन विभाग में नौकरी पाने का मौका है. बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) की तरफ से राज्य के विभिन्न विभागों में भर्तियां निकाली गई हैं. इस भर्ती के तहत परिवहन विभाग में लोअर डिविजन क्लर्क (BSSC LDC Recruitment 2025) की भर्तियां होंगी.
Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खबर किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है. बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी BSSC की तरफ से राज्य के विभिन्न विभागों में भर्तियां निकाली गई हैं. इसी के तहत बिहार के परिवहन विभाग में लोअर डिविजन क्लर्क के पदों पर भर्ती होने जा रही है. अगर आपको टाइपिंग आती है और आप 12वीं पास हैं, तो यह नौकरी आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया साल 2023 में शुरू हुई थी. इसके लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 13 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bssc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
Bihar Sarkari Naukri 2025: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर LDC Recruitment 2025 से जुड़ा लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें.
- इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा करें.
- शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
BSSC LDC Recruitment 2025 Application Link यहां डायरेक्ट अप्लाई करें.
BSSC LDC Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास टाइपिंग स्किल्स होना जरूरी है. हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग का बेसिक ज्ञान रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए उपयुक्त माने जाएंगे.
अगर आपके पास टाइपिंग स्किल्स हैं, तो परिवहन विभाग की यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन अवसर बन सकती है. परिवहन विभाग में LDC पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी दी जाती है. इसके साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, छुट्टियां और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, 24000 से ज्यादा पदों पर आवेदन का मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










