बैंक की सैलरी और लाखों की कमाई! bankofindia.bank.in पर करें Apply

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Nov 2025 1:14 PM

विज्ञापन

BOI वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

BOI Vacancy 2025: बैंक ऑफ इंडिया में 115 पदों पर भर्ती (Vacancy) निकाली गई है. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास तय शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए. अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 नवंबर 2025 है. अप्लाई (Apply) करने से पहले देखें डिटेल.

विज्ञापन

BOI Vacancy 2025: बैंक ऑफ इंडिया में अगर नौकरी करनी है तो आपके लिए काम की खबर है. BOI ने कुछ समय पहले अधिकारी वर्ग के 115 पोस्ट पर भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक है. ऐसे में जल्द-से-जल्द अप्लाई करें. अप्लाई करने से पहले देखें सभी डिटेल. 

BOI Vacancy Last Date: कब तक कर सकते हैं अप्लाई? 

बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 नवंबर, 2025 है. अप्लाई करने के लिए bankofindia.bank.in पर जाएं. हालांकि, अप्लाई करने से पहले बता दें कि इस भर्ती के जरिए प्रबंधकीय (Managerial) पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स की भर्ती होगी. ऐसे में कैंडिडेट्स के पास नॉलेज और अनुभव होना जरूरी है. 

BOI Vacancy Notice: यहां देखें डिटेल नोटिस

BOI Vacancy Selection Process: क्या है चयन प्रक्रिया? 

BOI की इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को ऑनलाइन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू देना होगा. इस भर्ती के लिए जो परीक्षा ली जाएगी, उसमें इंग्लिश, प्रोफेशनल नॉलेज और जनरल नॉलेज टेस्ट की जाएगी.

BOI Vacancy How To Apply: कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले Bank of India की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर मौजूद Recruitment टैब को खोलें और Officers Recruitment 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें. 
  • नोटिफिकेशन डाउनलोड करके ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता चेक करें. 
  • इसके बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फोटो आदि अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें. 
  • कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें. 

BOI Vacnacy Salary: क्या होगी सैलरी?

ग्रेड/पद (हिंदी में) ग्रेड/पद (इंग्लिश में) वेतनमान (Salary Scale)
मध्यम प्रबंधक श्रेणी स्केल–IIMiddle Management Grade Scale–II (MMGS–II)64820 – 2340 (1) – 67160 – 2680 (10) – 93960 रुपये
मध्यम प्रबंधक श्रेणी स्केल–IIIMiddle Management Grade Scale–III (MMGS–III)102300 – 2980 (4) – 114220 – 3360 (2) – 120940 रुपये
वरिष्ठ प्रबंधक श्रेणी स्केल–IVSenior Management Grade Scale–IV (SMGS–IV)102300 – 2980 (4) – 114220 – 3360 (2) – 120940 रुपये

BOI Vacancy Application Fees: क्या है आवेदन शुल्क? 

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है. वहीं जनरल और अन्य कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये शुल्क है. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या कार्ड के माध्यम से होगा. 

यह भी पढ़ें- RRB Group D Admit Card 2025: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, इस तरह करें डाउनलोड 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola