RRB Group D Admit Card 2025: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, इस तरह करें डाउनलोड
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Nov 2025 1:16 PM
RRB ग्रुप डी एडमिट कार्ड (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
RRB Group D Admit Card 2025: RRB ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं इस परीक्षा के संबंध में अन्य डिटेल हासिल करने के लिए पूरी खबर पढ़ें.
RRB Group D Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ग्रुप डी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है. RRB ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आइए, जानते हैं कि रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कहां से और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.
RRB Group D Exam Date: कब होगी परीक्षा?
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए करीब 32438 पदों पर भर्ती होगी. परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2025 से लेकर 16 जनवरी 2026 तक किया जाएगा. वहीं अब एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है.
RRB Group D Admit Card 2025: इन डिटेल्स की मदद से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वो एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
RRB Group D Admit Card Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं.
- यहां होमपेज क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें.
- रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक करें.
- अब एडमिट कार्ड का लिंक आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी.
- इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
RRB Group D Exam Guidelines: परीक्षा में शामिल होने वालों के लिए जरूरी सलाह
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम सेंटर पर बिना एडमिट कार्ड के नहीं जाएं. साथ ही फोटो वाली वैलिड आईडी ले जाएं. कैंडिडेट्स ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड में से कोई एक ले जा सकते हैं.
RRB Group D Vacancy Details: किन पदों पर होगी भर्ती?
रेलवे ग्रुप डी भर्ती के जरिए इन पदों पर होगाी भर्ती-
- असिस्टेंट (एस एंड टी)
- सहायक (वर्कशॉप)
- असिस्टेंट ब्रिज
- असिस्टेंट कैरिज और वैगन
- असिस्टेंट लोको शेड (डीजल)
- असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल)
- असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल)
- असिस्टेंट पीवे
- असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप)
- असिस्टेंट टीएल और एसी
- असिस्टेंट ट्रैक मशीन
- असिस्टेंट टीआरडी
- पॉइंट्समैन बी और ट्रैकमेंटेनर-IV
RRB Group D Exam Selection Process: कैसे होगा सेलेक्शन?
रेलवे की इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को कई फेज की परीक्षा से गुजरना होगा तब जाकर सेलेक्शन होगा-
- सीबीटी रिटेन एग्जाम
- फिजिकल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जामिनेशन
यह भी पढ़ें- BSEB STET Answer Key 2025: जल्द जारी होगी STET परीक्षा की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










