BSEB STET Answer Key 2025: जल्द जारी होगी STET परीक्षा की आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 24 Nov 2025 9:51 AM

विज्ञापन

BSEB एसटीईटी आंसर की (प्रतीकात्मक तस्वीर)

BSEB STET Answer Key 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 की आंसर की जारी कर सकता है. इसी के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी. बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी. आइए, जानते हैं कि आंसर की कैसे और कहां से डाउनलोड करें.

विज्ञापन

BSEB STET Answer Key 2025: अगर आपने बिहार की एसटीईटी परीक्षा दी है तो ये खबर आपके काम की है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 की आंसर की जारी कर सकता है. उम्मीद है कि आज यानी कि 24 नवंबर 2025 को आंसर की जारी की जा सकती है. अगर आपने भी ये परीक्षा दी है तो आपको आंसर की का इंतजार होगा. आइए, जानते हैं कि आंसर की जारी होने के बाद इसे कहां और कैसे देखें. 

BSEB STET Answer Key 2025: आंसर की साथ रिस्पॉन्स शीट भी होगी जारी 

बिहार स्कूल एग्जामिशनेश बोर्ड (BSEB) की ओर से न सिर्फ आंसर की जारी की जाएगी बल्कि रिस्पॉन्स शीट भी जारी की जाएगी. इस पर प्रतिक्रिया दर्ज करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 27 नवंबर तक का समय है. 

BSEB STET 2025 Exam: कब हुई थी एसटीईटी परीक्षा? 

बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी. एसटीईटी परीक्षा में दो पेपर थे. पेपर 1 सेकेंडरी स्तर के शिक्षकों के लिए और पेपर 2 सीनियर सेकेंडरी स्तर के शिक्षकों के लिए. मालूम हो कि सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए इस परीक्षा को काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है.  

BSEB STET Answer Key 2025 Steps To Download: कैसे डाउनलोड करें एसटीईटी आंसर की? 

  • सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • यहां होमपेज पर आंसर की वाले लिंक पर क्लिक करें. 
  • लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें. 
  • इतना करते ही आंसर की ओपन हो जाएगी.
  • इसमें अपना Ctrl+F करके अपना नाम और रोल नंबर खोजें. 
  • आंसर की इस पीडीएफ को डाउनलोड कर लें. 

BSEB STET Answer Key 2025: समय रहते दर्ज करें आपत्ति

बोर्ड ने सभी कैंडिडेट्स को यह जानकारी दी है कि ये आंसर की प्रोविजनल होगी. यदि किसी कैंडिडेट्स को किसी प्रश्न पर आपत्ति है तो वे इसे ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं. सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा. आपत्ति दर्ज करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 27 नवंबर तक का समय है. दर्ज करने के लिए शुल्क 50 रुपये तय किया गया है.

यह भी पढ़ें- बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर की वैकेंसी, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन