Bihar Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट में 4,500 पद पर भर्ती, सैलरी 40 हजार तक

Sarkari Naukri Bihar in Hindi
Bihar Sarkari Naukri : बिहार स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4500 पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2025 से शुरू होगी. योग्य उम्मीदवारों को ₹40,000 सैलरी मिलेगी. यह सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है, खासकर नर्सिंग और हेल्थ सेक्टर के उम्मीदवारों के लिए.
Sarkari Naukri Bihar in Hindi: बिहार स्वास्थ्य विभाग ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2025 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की तारीख के बाद बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. यहां आपको बिहार सीएचओ (Bihar CHO Recruitment) की पोस्ट, एलिजिबिलिटी और सैलरी आदि की जानकारी दी जा रही है.
Bihar CHO Recruitment: योग्यता और आयु सीमा (Sarkari Result)
इस भर्ती (Bihar CHO Recruitment) के लिए कैंडिडेट्स के पास बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही, कम्युनिटी हेल्थ में सर्टिफिकेट (CCH) होना जरूरी है और उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसिल में होना चाहिए. उम्र की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 42 से 45 साल तक हो सकती है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.
यह भी पढ़ें- Bihar IAS Posting: बिहार को मिले यंग 11 आईएएस, प्रिया रानी को मोतिहारी जिला, देखें पोस्टिंग लिस्ट
Bihar CHO Recruitment: पोस्ट वाइज डिटेल
Bihar CHO Recruitment: पोस्ट वाइज डिटेल इस प्रकार है-
| कैटेगरी | पदों की संख्या |
| अनारक्षित (Unreserved) | 979 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (Economically Weaker Section – EWS) | 245 |
| अनुसूचित जाति (Scheduled Caste – SC) | 1243 |
| अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribe – ST) | 55 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (Extremely Backward Class – EBC) | 1170 |
| पिछड़ा वर्ग (Backward Class – BC) | 640 |
| महिला पिछड़ा वर्ग (Women of Backward Class – WBC) | 168 |
| कुल पद (Total Posts) | 4500. |
Bihar CHO Recruitment: सैलरी (Sarkari Result)
Bihar CHO Recruitment के लिए चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 40 हजार की सैलरी दी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




