ePaper

JNU Turkey MoU Suspended: दुश्मन का यार तुर्किए अब भारत के निशाने पर, जेएनयू ने यूनिवर्सिटी से तोड़ा नाता

Updated at : 14 May 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
JNU Turkey MoU Suspended

जेएनयू तुर्की समझौता ज्ञापन निलंबित

JNU Turkey MoU Suspended: पहलगाम आतंकी हमले के बाद तुर्किए के पाकिस्तान समर्थन पर भारत में गुस्सा. जेएनयू ने तुर्किए की इनोनू यूनिवर्सिटी से एमओयू सस्पेंड किया. देश की सुरक्षा को बताया प्राथमिकता। जानें पूरी जानकारी और विवाद की वजह.

विज्ञापन

JNU Turkey MoU Suspended in Hindi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है. इसी बीच, तुर्किए ने पाकिस्तान का साथ देने वाला बयान दिया, जिससे भारत में नाराजगी और बढ़ गई है. अब देश की मशहूर यूनिवर्सिटी जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) ने बड़ा कदम उठाते हुए तुर्किए की यूनिवर्सिटी के साथ समझौता (एमओयू) सस्पेंड कर दिया है. 

यह जानकारी जेएनयू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) के जरिये दी. यूनिवर्सिटी ने साफ कहा है कि देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. 

JNU Turkey MoU Suspended: जेएनयू ने क्या कहा?

जेएनयू ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “देश की सुरक्षा को देखते हुए जेएनयू और तुर्किए की इनोनू यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू अगले आदेश तक सस्पेंड किया जा रहा है. जेएनयू अपने देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है.” इसके साथ ही जेएनयू ने #NationFirst हैशटैग भी लगाया. 

कब हुआ था समझौता?

जेएनयू की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, यह समझौता 3 फरवरी 2025 को हुआ था और इसे 3 फरवरी 2028 तक के लिए लागू किया गया था. लेकिन अब इसे बीच में ही रोक दिया गया है. 

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया. तुर्किए ने भारत की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए पाकिस्तान का समर्थन किया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर तुर्किए का विरोध शुरू हो गया. बड़ी संख्या में भारतीयों ने तुर्किए की यात्रा की अपनी बुकिंग तक रद्द कर दी. 

पढ़ें: Success Story: एक्ट्रेस से बनीं मंत्रालय में अधिकारी, तुशांगी गुप्ता की ऊंची उड़ान

तुर्किए के चैनल पर भी बैन

भारत सरकार ने तुर्किए के सरकारी न्यूज चैनल टीआरटी वर्ल्ड का एक्स (Twitter) अकाउंट भी भारत में बैन कर दिया है. आरोप है कि यह चैनल भारत के खिलाफ गलत खबरें दिखा रहा था. इससे देश में तुर्किए के प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज के खिलाफ गुस्सा और बढ़ गया है. 

पढ़ें: Vyomika Singh Education: कैसे बनी व्योमिका सिंह वायुसेना की शेरनी? जानें शिक्षा, करियर और वीरता की कहानी

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola