कब होगी आवासीय और एकलव्य विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, सभी केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू

परीक्षा हाॅल में बैठे बच्चों की सांकेतिक तस्वीर (JAC 10 Compartment Time Table 2025)
Entrance Exam : आवासीय विद्यालय और एकलव्य मॉडल सहित आश्रम आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नामांकन के लिए 9 मार्च को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी.
Entrance Exam, रांची : झारखंड में संचालित आवासीय विद्यालय और एकलव्य मॉडल सहित आश्रम आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नामांकन के लिए 9 मार्च को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा के माध्यम से कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं में नामांकन लिया जाएगा. परीक्षा सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : झारखंड की इकलौती लिस्टेड कंपनी की कहानी: जहां कहीं कोई सोच नहीं सकता, उस गांव में कैसे पहुंचा म्यूचुअल फंड
कब आएगा रिजल्ट ?
झारखंड आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 25 से 28 मार्च तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. जिसके बाद 1 से 10 अप्रैल 2025 तक काउंसलिंग की प्रक्रिया चलेगी. काउंसलिंग समाप्त होने के बाद 10 से 20 अप्रैल तक नामांकन के लिए समय दिया जाएगा. 21 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी. वहीं, 25 अप्रैल को सभी विद्यार्थियों का स्कूल में प्रवेश हो जाएगा.
18 जनवरी को कल्याण विभाग ने जारी किया था कैलेंडर
बता दें कि मंत्री चमरा लिंडा ने अधिकारियों को झारखंड के आवासीय विद्यालय नें ससमय परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया था. 28 जनवरी को कल्याण विभाग ने इसका कैलेंडर जारी कर दिया था. जबकि 5 फरवरी से 28 फरवरी तक परीक्षा के आवेदन की प्रक्रिया चल रही थी. उन्होंने बैठक में राज्य में संचालित आवासीय विद्यालय की पढ़ाई सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर सुनिश्चित करने को कहा था. बता दें कि चमरा लिंडा मंत्री का पदभार संभालने के बाद से ही लगातार एक्शन मोड में काम कर रहे हैं. वह कभी भी किसी भी स्कूल का औचक निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं.
इसे भी पढ़ें :
Jharkhand News: अब ट्रेन से कटकर नहीं होगी हाथियों की मौत, AI करेगा गजराज की रक्षा
Project Dolphin: साहिबगंज में गंगा में हैं 162 डॉल्फिन, देश में 5वें स्थान पर झारखंड
Viral Video: कांग्रेस की बैठक में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाये गंभीर आरोप
IIT ISM धनबाद में मध्यप्रदेश के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के बाथरूम में मिला शव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




