Viral Video: कांग्रेस की बैठक में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाये गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन
कार्यकर्ता का आक्रोश देख गुस्से में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश. फोटो : प्रभात खबर

Viral Video: पलामू जिला कांग्रेस की बैठक में झारखंड प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में जमकर हंगामा हुआ. कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग की. उन पर गंभीर आरोप लगाये. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video|Jharkhand Politics| मेदिनीनगर, चंद्रशेखर सिंह : पलामू में गुरुवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ. पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाये. कहा कि जिलाध्यक्ष ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बी टीम के रूप में काम किया है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, केएन त्रिपाठी, बादल पत्रलेख जैसे दिग्गज नेताओं के सामने कार्यकर्ताओं ने ये आरोप लगाये. प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया. संगठन को मजबूत करने के लिए उनके सुझाव मांगे. इसी दौरान कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीशान खान ने पार्टी के जिलाध्यक्ष जैशरंजन पाठक उर्फ बिट्टू पर कई गंभीर आरोप लगाये. कहा कि जिलाध्यक्ष के पद पर रहकर जैशरंजन पाठक ने भाजपा की बी टीम के रूप में विधानसभा चुनाव में काम किया. इसी वजह से डाल्टेनगंज विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी केएन त्रिपाठी की बहुत कम मतों के अंतर से हार हुई. जिलाध्यक्ष हमेशा विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी काम करते हैं. जीशान खान ने जिलाध्यक्ष पर संगठन को कमजोर करने का भी आरोप लगाया. साथ ही मांग की कि पार्टी नेतृत्व को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने पलामू में जिलाध्यक्ष बदलने की भी मांग की. बाद में बैठक में मौजूद पार्टी के प्रदेश के नेताओं ने मामले को शांत कराया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola