JAC Board 10th Topper Prize: झारखंड बोर्ड 10वीं के टाॅपर होंगे मालामाल, जानें कितना मिलेगा इनाम
Published by : Pushpanjali Updated At : 27 May 2025 10:27 AM
JAC Board 10th Topper Prize
JAC Board 10th Topper Prize: झारखंड अकेडमिक काउंसिल (JAC) आज 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा. झारखंड सरकार मेधावी टॉपर छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए खास इनाम योजना लेकर आई है, जिसमें नकद पुरस्कार, लैपटॉप और मोबाइल फोन शामिल हैं, ताकि पढ़ाई का उत्साह बढ़ सके.
JAC Board 10th Topper Prize: झारखंड अकेडमिक काउंसिल (JAC) आज झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. अब सवाल उठता है कि इस बार झारखंड सरकार अपने टॉपर छात्रों को क्या खास इनाम देगी? मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने एक नई योजना तैयार की है, जिससे छात्रों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और बढ़ेगा.
झारखंड सरकार की इनाम योजना
झारखंड सरकार ने मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एक खास योजना शुरू की है. जिसके तहत:
- बोर्ड परीक्षा में टॉप तीन रैंक पाने वाले छात्रों को 3 लाख रुपये तक नकद पुरस्कार दिया जाएगा. प्रथम टाॅपर को 3 लाख रपए मिलेंगे, द्वितीय टाॅपर को 2 लाख और तीसरे टाॅपर को 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी.
- इसके साथ ही टॉपर्स को एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन भी इनाम के रूप में मिलेगा.
- जो छात्र टॉपर्स की सूची में तो होंगे, लेकिन मुख्य तीन रैंक में नहीं आएंगे, उन्हें भी लैपटॉप, स्मार्टफोन और पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा.
छात्रों के लिए बड़ा प्रोत्साहन
इस योजना का मकसद है कि छात्र पढ़ाई में और बेहतर करें और अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं. सरकार का मानना है कि इनाम देने से छात्रों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और वे अपनी पूरी मेहनत से परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. ऐसे पुरस्कार छात्रों को आगे बढ़ने और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं. इससे झारखंड के विद्यार्थियों का मनोबल भी मजबूत होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










