HSSC CET ग्रुप C परीक्षा का रिजल्ट जारी, hssc.gov.in पर करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 16 Apr 2026 9:48 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

HSSC CET Group C Result 2026: हरियाणा सीईटी ग्रुप सी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- hssc.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

HSSC CET Group C Result 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने HSSC CET Group C का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा सीईटी ग्रुप C परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगिन कर अपने स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस की जांच कर रहे हैं.

HSSC CET Group C परीक्षा कुल 100 अंकों की आयोजित की गई थी. इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे और हर प्रश्न 1 अंक का था. परीक्षा की कुल अवधि 1 घंटा 45 मिनट निर्धारित की गई थी. इस परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

HSSC CET Group C Result 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर HSSC CET Group C Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

HSSC CET Group C Result 2026 Declared

इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाना जरूरी था. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 40 प्रतिशत तय किए गए थे. जो उम्मीदवार निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त करने में सफल रहे हैं, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे.

CET ग्रुप C एक पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) है. हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों में क्लर्क, पटवारी, कैनाल पटवारी, ग्राम सचिव और अन्य पदों पर सीधी भर्ती के बजाय, अब केवल वे ही लोग आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने CET पास किया हो.

यह भी पढ़ें: SSC JE पेपर 2 के लिए आंसर की जारी, जानें कैसे करें ऑब्जेक्शन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola